फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, टीएसआई व सिपाही निलंबित, तस्वीरें

Thu, 24 Oct 2019 04:34 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 24 Oct 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
video viral of recovery, TSI and sipahi suspended in lucknow
पुलिसकर्मी व होमगार्ड रुपये लेते कैमरे में हुए कैद - फोटो : amar ujala

लखनऊ के  चिनहट तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान वसूली करने वाले टीएसआई अशोक तिवारी और सिपाही इत्तफाल अहमद को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। वहीं, होमगार्ड के खिलाफ विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। बुधवार को ट्विटर पर वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी यातायात ने जांच रिपोर्ट पेश की। इसके आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई की।

video viral of recovery, TSI and sipahi suspended in lucknow
वसूली का वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala
एएसपी यातायात पुर्णेंदु सिंह के मुताबिक, बुधवार को चिनहट तिराहे पर वाहन चेकिंग की वीडियो वायरल हुआ। किसी ने वीडियो ट्विटर हैंडल पर अपलोड कर पुलिस अधिकारियों को टैग कर दिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले की जांच एएसपी यातायात पुर्णेंदु सिंह को सौंपी।
video viral of recovery, TSI and sipahi suspended in lucknow
वसूली का वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala
जांच में सिपाही इत्तफाल अहमद और होमगार्ड लवलेश तिवारी वसूली करते हुए पकड़े गए। दोनों की पहचान के बाद वसूली का आरोप सही पाया गया। वहीं, तिराहे पर तैनात टीएसआई अशोक तिवारी को भी वसूली की जानकारी थी। एएसपी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने टीएसआई अशोक तिवारी व सिपाही इत्तफाल अहमद को निलंबित कर दिया। वहीं, होमगार्ड लवलेश तिवारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
video viral of recovery, TSI and sipahi suspended in lucknow
वसूली का वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala
ड्यूटी बदलते ही वायरल कर दिया वीडियो
20 अक्तूबर को चिनहट तिराहे पर चारों की ड्यूटी थी। 21 अक्तूबर को सभी के ड्यूटी पॉइंट बदल गए। इसके बाद सिपाही रंजीत ने वीडियो अपने परिचितों को सोशल मीडिया के जरिए भेजा दिया। बुधवार सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। फिर कुछ लोगों ने इसे ट्विटर हैंडल पर अपलोड कर दिया। साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी टैग कर दिया।
विज्ञापन
video viral of recovery, TSI and sipahi suspended in lucknow
रुपये लेते कैमरे में कैद - फोटो : amar ujala
हिस्सेदारी को लेकर हुआ विवाद, तो उजागर हुआ खेल
टीएसआई अशोक तिवारी, सिपाही इत्तफाल और होमगार्ड लवलेश तिवारी के साथ सिपाही रंजीत बहादुर भी ड्यूटी पर था। रुपये के बंटवारे को लेकर रंजीत का अन्य साथियों से विवाद हो गया। इसके बाद रंजीत ने खेल का खुलासा करने के लिए 19 व 20 अक्तूबर को दो वीडियो बनाए। इसमें आरोपी यातायात पुलिसकर्मी व होमगार्ड रुपये लेते हुए कैद हो गए। इसके बाद वीडियो को उसने सुरक्षित रख लिया और सही समय का इंतजार कर रहा था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed