फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूस का बंटवारा करते एसओ व दीवान का वीडियो वायरल, सस्पेंड, जांच जारी, तस्वीरें

Sun, 23 Sep 2018 10:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Sun, 23 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
video of police men distributing bribe money viral.
पुलिस - फोटो : amar ujala

पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर वसूली की रकम का हलियापुर थाने में एसओ और दीवान के बीच हो रहे बंटवारे का एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ है। यह वीडियो एक महिला आरक्षी ने अपने मोबाइल फोन से बनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद एसओ और दीवान बंटवारे के पैसे को निजी लेन-देन बता रहे हैं।



जिले में पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदकों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। रिपोर्ट लगाने के लिए पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप भी लगते रहे हैं। इस बीच रविवार को हलियापुर एसओ और एक दीवान के बीच वसूली के पैसे का बंटवारा करने का वीडियो सामने आया है।

video of police men distributing bribe money viral.
पुलिस - फोटो : amar ujala

वीडियो के मुताबिक रविवार को पासपोर्ट जांच के नाम पर लिए गए पैसे को दीवान विजय शंकर मिश्रा और एसओ हलियापुर डीपी शुक्ला आपस में बांट रहे थे। उसी दौरान एक महिला आरक्षी ने इसका वीडियो बना लिया।

video of police men distributing bribe money viral.
- फोटो : amar ujala

मालूम हो कि मनीराम पुत्र राम लखन निवासी झुरहू का पुरवा, हलियापुर व जयेंद्र सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी कुंवासी के आवेदन पत्र काफी दिन लंबित रहे। इसमें थानाध्यक्ष को अगस्त माह में कड़ी कार्रवाई का नोटिस भी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
video of police men distributing bribe money viral.
पुलिस - फोटो : amar ujala

रिपोर्ट लगाने के नाम पर नहीं लेता पैसा : एसओ             
एसओ हलियापुर डीपी शुक्ला का कहना है कि पासपोर्ट की जांच रिपोर्ट के नाम पर घूस नहीं ली जाती है। जो वीडियो बना है उसमें वह और दीवान आपस में पूर्व में किए गए पैसे का लेन-देन कर रहे हैं।       

जांच के बाद होगी कार्रवाई : एसपी
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गड़बड़ी साबित होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed