{"_id":"5d3ad1428ebc3e6ca26607df","slug":"truth-behind-the-murder-of-engineer-sharad-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर हत्याकांडः पुलिस के हाथ लगे सुराग, खंगाल रही युवतियों की कॉल डिटेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इंजीनियर हत्याकांडः पुलिस के हाथ लगे सुराग, खंगाल रही युवतियों की कॉल डिटेल
Fri, 26 Jul 2019 04:30 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 26 Jul 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
शरद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में ठाकुरगंज के आजादनगर में एचसीएल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर शरद निगम (32) की सुपारी देकर हत्या कराने की बात पुलिस भी कह रही है। पुलिस ने शूटरों की तलाश में टीम को भी लगा दिया है। वहीं, हत्या का कारण तलाशते हुए पुलिस की पड़ताल प्रेम प्रसंग पर आकर ठहर गई है।
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
मालूम हो ठाकुरगंज के कैंपबेल रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एचसीएल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर शरद निगम (32) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शरद ऑफिस से घर लौट रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने घर से चंद कदम पहले ही वारदात को अंजाम देकर फरार हुए। घायल बेटे को पिता लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है। इसके लिए शरद से जुड़ी हर युवतियों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। वहीं, धुंधले फुटेज को डवलप कराने प्रयोगशाला भेजा गया है।
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
क्षेत्राधिकारी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक, आजाद नगर के वंशी विहार कॉलोनी निवासी राजेश निगम के इकलौते बेटे शरद की घर से चंद कदम पहले मंगलवार देर रात करीब 11 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, जिन बदमाशों ने शरद को गोली मारी वह पेशेवर हत्यारे हैं। आशंका है कि शरद की हत्या के लिए किसी ने सुपारी दी है। दो दिन में पुलिस 25 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, सात संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आशंका है कि शरद की हत्या में किसी महिला का भी रोल है। प्रभारी निरीक्षक नीरज ओझा के मुताबिक, शरद के कार्यालय में उसके साथ काम करने वाले करीबियों से भी पूछताछ की जाएगी। इसके लिए लिए एचसीएल में एक विशेष टीम को लगा रखा है। पुलिस के मुताबिक, अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
ऑफिस में मीटिंग व पार्टी की बात पुष्ट नहीं
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शरद ने देर शाम को नौकरानी को कॉल कर सूचना दिया था कि वह ऑफिस में मीटिंग होने के कारण देर से आएगा। मीटिंग के बाद पार्टी है। खाना भी वहीं होगा। हालांकि पुलिस की शुरूआती पड़ताल में इस बात की पुष्टि नहीं हो रही है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शरद ने देर शाम को नौकरानी को कॉल कर सूचना दिया था कि वह ऑफिस में मीटिंग होने के कारण देर से आएगा। मीटिंग के बाद पार्टी है। खाना भी वहीं होगा। हालांकि पुलिस की शुरूआती पड़ताल में इस बात की पुष्टि नहीं हो रही है।