फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी की बेटियों ने फिर छुआ आसमां, 99 फीसदी तक नंबर हासिल कर मनवाया लोहा

Fri, 03 May 2019 01:23 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 03 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
top students of cbse intermediate result 2019 from lucknow
सांकेतिक तस्वीर
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में एक बार फिर से राजधानी के मेधावियों ने अपना लोहा मनवाया। मेधावी 90 और 95 फीसदी पर ही नहीं रुके बल्कि 99 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल करके अपनी प्रतिभा का सबूत दिया।


आयुषी उपाध्याय ने 99.4 फीसदी अंक हासिल किये तो मुस्कान जिंदल, शिखा गौतम, महक अग्रवाल, याशिका गुप्ता, अर्चशिचा मौर्य और मृणानिली भी ज्यादा पीछे नहीं रहे। इन्होंने ने भी 97 से लेकर 98 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल किये।

स्कूलों की बात करें तो फिर अवध कॉलेजिएट, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, एसकेडी, स्टडी हाल, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, आरएलबी, सेंट एंथोनी, डीपीएस और सेंट्रल एकेडमी जैसे स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। 90 फीसदी से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या एक हजार से ज्यादा रही।

आयुषी ने बढ़ाया लखनऊ का मान

top students of cbse intermediate result 2019 from lucknow
अपने माता-पिता के साथ आयुषी उपाध्याय। - फोटो : amar ujala
राजधानी की बिटिया आयुषी उपाध्याय ने सीबीएसई 12वीं कक्षा में 99.4 फीसदी नंबर लाकर देश भर में नाम रोशन किया है। कुल 500 में से 497 नंबर लाने वाली आयुषी को देश भर में संयुक्त रूप से तीसरा और लखनऊ में पहला स्थान हासिल हुआ है। लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी की छात्रा आयुषी ने ये नंबर मानविकी वर्ग में हासिल किये हैं। इसलिए इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है।

आयुषी 12वीं के बाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय दिल्ली से एलएलबी ऑनर्स की पढ़ाई करना चाहती हैं। इसके बाद वह सिविल सेवा की तैयारी करेंगी। आयुषी ने बताया कि पढ़ाई के साथ ही वह बैडमिंटन और चेस खेलना पसंद करती हैं।

इससे उनका मानसिक तनाव कम हो जाता है। आयुषी के पिता सूर्य प्रकाश उपाध्याय वकील और मां प्रतिभा उपाध्याय सरकारी टीचर हैं। आशियाना के रेल नगर कॉलोनी में रहने वाली आयुषी का सपना सिविल सेवा में जाने का है। उनके अनुसार यही एक माध्यम है, जिससे जुड़कर वह देश की सेवा कर सकती हैं। 
top students of cbse intermediate result 2019 from lucknow
अर्चिशा मौर्या - फोटो : amar ujala
नाम- अर्चिशा मौर्या
क्लास- 12वीं
अंक प्रतिशत- 98
स्कूल- स्टडी हाल
माता-पिता- रश्मि मौर्या, विजय कुमार मौर्या
सफलता का श्रेय- पापा को
सक्सेज मंत्रा- एनसीईआरटीई पढ़ी, रिवीजन किया
लक्ष्य- सिविल सर्विस
टिप्स- क्लास में जो पढ़ाएं ध्यान से सुनें, खुद का तरीका पढ़ने का तरीका ढूंढे।
विज्ञापन
विज्ञापन
top students of cbse intermediate result 2019 from lucknow
महक अग्रवाल - फोटो : amar ujala
नाम: महक अग्रवाल
अंक: 98.2 प्रतिशत
स्कूल: जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल
माता-पिता: प्रीति गुप्ता, नवीन गुप्ता
सफलता का श्रेय: माता-पिता और शिक्षक
सफलता का मंत्र: क्लास की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया। साथ में तैयारी के लिए नोट्स भी बनाती रही।
लक्ष्य: मास कम्यूनिकेशन
टिप्स: परीक्षा से पहले अखिरी टाइम में कुछ न छोड़ें बस केवल रिविजन करें और पेपर सॉल्व करें। दीगाम को पहले ही तैयार कर लें ताकि परीक्षा से पहले कोई बोझ न रहे। दबाव में न पढ़ें।
विज्ञापन
top students of cbse intermediate result 2019 from lucknow
मृणालिनी सिंह - फोटो : amar ujala
नाम: मृणालिनी सिंह
अंक-97.8 प्रतिशत
क्लास- 12
स्कूल- डीपीएस एल्डिको
माता-पिता- तृप्ति सिंह-गृहिणी-अनिल कुमार सिंह-बिजनसेमैन
सफलता का श्रेय- सौम्या और जेहरा मैम तथा परिवार
सक्सेज मंत्रा- क्लास में पढ़ाए गए विषय को नियमित रूप से दोहराना
लक्ष्य- आईएएस
टिप्स- घर पर रोज के रोज रिवाइज जरूर करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed