फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोहिया संस्थान के प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी, भाई का अंतिम संस्कार करने गए थे वाराणसी

Tue, 09 Jul 2019 03:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Jul 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
theft in home of professor of lohia sansthan in lucknow
प्रोफेसर के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला

डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राहत हादी के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया।

theft in home of professor of lohia sansthan in lucknow
प्रोफेसर के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
प्रोफेसर देवा रोड स्थित सिटी कॉलोनी में रहते हैं और भाई के अंतिम संस्कार के लिए पैतृक जिले वाराणसी गए थे। लौटने पर चोरी की जानकारी मिली और रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रोफेसर ने बताया कि तीन जुलाई को छोटे भाई की मुंबई में मृत्यु हो गई थी।
theft in home of professor of lohia sansthan in lucknow
प्रोफेसर के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला

वह यहां से मुंबई गए और शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी गए। सोमवार तड़के लखनऊ लौटे तो घर के गेट का ताला खुला था। अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी खुली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
theft in home of professor of lohia sansthan in lucknow
प्रोफेसर के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस ने पड़ताल की। प्रोफेसर ने बताया कि चोर करीब पांच लाख का माल ले उड़े हैं। चोर घर में रखे पत्नी, मां व बहन के जेवरात उठा ले गए।
 
विज्ञापन
theft in home of professor of lohia sansthan in lucknow
प्रोफेसर के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
डाग स्क्वॉयड न आने से नाराजगी
संस्थान के चिकित्सकों मामले के जल्द खुलासे की मांग की है। जांच करने पहुंची पुलिस न तो डाग स्क्वॉयड ले गई और न ही फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। इस पर संस्थान के चिकित्सकों ने सवाल उठाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed