फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2017 को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, प्रश्नों के गलत होने का दावा

Fri, 17 Nov 2017 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 17 Nov 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
Tet 2017 answer sheet challenged in high court
यूपीटेट

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से 15 अक्तूबर को कराई गई शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्नों को एनसीटीई से जारी पाठ्यक्रम के विपरीत बताया है।

Tet 2017 answer sheet challenged in high court
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तरकुंजी जारी होने पर अभ्यर्थियों ने नौ प्रश्नों पर साक्ष्यों सहित आपत्ति दर्ज कराई लेकिन प्राधिकारी कार्यालय ने मात्र दो प्रश्नों को गलत माना। अब इस मामले में अभ्यर्थियों की ओर से बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

Tet 2017 answer sheet challenged in high court
टीईटी - फोटो : SELF

अभ्यर्थियों का आरोप है कि टीईटी के प्रश्न पत्र में कुछ प्रश्नों के संभावित दो उत्तर दिए गए तो कुछ के उत्तर ही विकल्प में नहीं थे। कई प्रश्न अपूर्ण भी थे। टीईटी के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने उत्तरकुंजी जारी की और आपत्तियां मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tet 2017 answer sheet challenged in high court
टीईटी परीक्षा - फोटो : amar ujala

प्राथमिक स्तर की उत्तरकुंजी होने के बाद निर्धारित तिथि तक बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने नौ प्रश्नों तथा कुछ प्रश्न सेलेबस से बाहर के होने पर आपत्ति दर्ज कराई। इसके साक्ष्य भी दिए गए।

विज्ञापन
Tet 2017 answer sheet challenged in high court
टीईटी परीक्षा - फोटो : amar ujala

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि प्राधिकारी ने छह नवंबर को जारी संशोधित उत्तरकुंजी में मात्र दो प्रश्नों में गड़बड़ी मानी। शेष प्रश्नों में कोई भी संशोधन नहीं किया। ऐसे में गोरखपुर के अभ्यर्थी अनूप कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed