{"_id":"5fb35afe8ebc3e9bb15f019b","slug":"tejas-express-will-be-cancelled-from-23-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"23 नवंबर से देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन निरस्त, ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 नवंबर से देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन निरस्त, ये रही वजह
Tue, 17 Nov 2020 10:39 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
तेजस एक्स्प्रेस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस 23 नवंबर से अगले आदेश तक कैंसिल रहेगी। पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के कारण यह फैसला किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
23 नवंबर की बात करें तो इस दिन से प्रतिदिन सिर्फ 20 से 25 यात्रियों ने ही बुकिंग कराई थी। कम यात्री होने की वजह से आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड को 23 नवंबर से ट्रेन को निरस्त करने के लिए पत्र लिखा था।
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि मार्च में कोरोना संक्रमण के चलते जब ट्रेनों का संचालन बंद हुआ तो तेजस एक्सप्रेस पर भी विराम लग गया। पिछले महीने ही तेजस शुरू हुई थी। यात्री नहीं मिलने से तेजस को दीपावली के दिन यानी 14 नवंबर को भी निरस्त करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
ऐसा पहली बार हुआ है जब आईआरसीटीसी ने लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को निरस्त करने का आदेश जारी किया। शताब्दी, एसी एक्सप्रेस और दिल्ली की अन्य गाड़ियों को भी कम यात्री मिल रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
तेजस में 12 व 13 नवंबर को तो वेटिंग थी, लेकिन 14 नवंबर को यात्री नहीं मिले। कॉम्प्लीमेंट्री खाना और 10 लाख रुपये का मुफ्त बीमा देने के बावजूद 18 नवंबर को 662, 19 नवंबर को 670 सीट खाली हैं। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास में 15 को 45 और 16 नवंबर को 47 सीटें खाली थीं। इसी क्रम में 18 और 19 को 54 सीटें रिक्त हैं।