{"_id":"60419bc624edec56385f325b","slug":"sub-inspector-wrote-a-letter-to-chief-minister-yogi-adityanath-before-suicide-in-lucknow-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरोगा आत्महत्या केस में नया खुलासा, सचिवालय की लगातार ड्यूटी लगने से नाराज थे निर्मल, हुई थी बहस, यहां करना चाहते थे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा आत्महत्या केस में नया खुलासा, सचिवालय की लगातार ड्यूटी लगने से नाराज थे निर्मल, हुई थी बहस, यहां करना चाहते थे काम
Fri, 05 Mar 2021 08:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 05 Mar 2021 08:17 AM IST
विज्ञापन
sub inspector suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊमें विधान भवन के गेट नंबर-7 के सामने बृहस्पतिवार को सर्विस पिस्तौल से गोली दागकर खुद को उड़ाने वाले दरोगा निर्मल कुमार चौबे (53) ने खुदकुशी करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम पत्र लिखा था। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, दरोगा की जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें मुख्यमंत्री को संबोधन था।
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
इसमें लिखा था, अपनी बीमारी से परेशान हो गया हूं। अब जीने की इच्छा नहीं रही। आप से बस इतनी गुजारिश है कि मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा। पुलिस ने सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि दरोगा निर्मल चौबे मूलरूप से वाराणसी के चोलापुर थानाक्षेत्र के पलही पट्टी के रहने वाले थे। परिवार में पिता की मौत हो चुकी है।
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग मां विद्या देवी, तीन छोटे भाई प्रदीप कुमार, अतुल कुमार, अनिल कुमार, पत्नी निरूपमा, बेटा विकास चौबे, सर्वेश चौबे व विकास की बहू अर्चना हैं। वह चिनहट में परिवार सहित रहते थे। कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। डिप्रेशन में चले गये थे। इसी डिप्रेशन में उन्होंने खुद को गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
बंथरा थाने में तैनात दरोगा निर्मल कुमार चौबे की बृहस्पतिवार को विधान भवन पर ड्यूटी थी। दोपहर करीब 3.03 बजे वह गेट नंबर-7 की पार्किंग के पास मौजूद थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों ने उनको पार्किंग में खून से लथपथ देखा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी पिस्टल व अन्य सामान
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसमें दरोगा द्वारा खुद को सर्विस पिस्तौल से गोली मारने की पुष्टि हुई। पुलिस को मौके से उनकी सर्विस पिस्तौल और कारतूस मिला। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।