{"_id":"63313b67a2fe3036711fc275","slug":"shardiya-navratri-starts-today-people-offer-prayer-in-temples","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्रि 2022: घट स्थापना के साथ ही देवीपूजन शुरू, मंदिरों में गूंजा... या देवी सर्वभूतेषु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्रि 2022: घट स्थापना के साथ ही देवीपूजन शुरू, मंदिरों में गूंजा... या देवी सर्वभूतेषु
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आस्था के उल्लास से भरे देवी पूजन के नौ दिन की शुरुआत सोमवार से हो गई। पूरे नौ दिन तक मंदिरों से लेकर घरों तक में ...या देवी सर्वभूतेषु गुंजायमान रहेगा। नवरात्रि के पहले दिन लोगों ने अपने घरों में घट स्थापना की। मां के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर के बाहर लाइनों में लगे भक्त अंदर जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसके लिए मंदिरों में कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।
आचार्यों ने सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक घट स्थापना का मुहूर्त बताया। आचार्य पं. राधेश्याम शास्त्री और ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के मुताबिक, इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। मान्यता है कि नवरात्र में जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं, तो यह बेहद शुभ माना जाता है। मां का वाहन हाथी, ज्ञान व समृद्धि का प्रतीक है।
वहीं रविवार की शाम को बाजार निशातगंज, नरही, आलमबाग, भूतनाथ, इंदिरानगर समेत शहर के प्रमुख बाजारों में पूजन-सामग्री की खरीद के लिए लोगों की भीड़ रही। सुबह से शाम तक बरसात के कारण लोगों को घर में ही रहना पड़ा। शाम को जब बारिश रुकी तो लोग घर से निकले। वहीं कई घरों में मान्यता है कि पितरों को विदा करने के बाद ही खरीदारी की जाती है।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में मंदिरों में सुबह से ही भीड़ रही। महाआरती के लिए रविवार शाम को ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। श्रद्घालुओं ने देवीपूजन में भाग लिया और प्रसाद चढ़ाया।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में मंगलवार को सुबह से ही सभी देवी मंदिर गूंज उठे। मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन के लिए भक्त अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे और फिर नारियल, कपूर, अगरबत्ती, चुनरी आदि पूजन सामग्रियां चढ़ाकर देवी मां की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने मां आदिशक्ति के विभिन्न स्वरूपों के समक्ष मत्था टेककर मन्नत मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
भगवान श्री राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी तरह अयोध्या धाम के छोटी देवकाली मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। प्रशासन द्वारा देवी मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
अमेठी के कलिकन धाम में लोगों ने दीप जलाकर व पूजन कर शक्ति की आराधना की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।