Mahakumbh Train Cancelled: यूपी की राजधानी लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने वाली लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर सहित सात ट्रेनें 20 फरवरी तक निरस्त की गई हैं। परिचालन संबंधी कारणों से ये निरस्त की गई हैं। इससे महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को असुविधाएं होंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 54254/53 लखनऊ प्रयागराज संगम लखनऊ पैसेंजर 20 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
MahaKumbh Train: महाकुंभ जाने वाली सात ट्रेनें निरस्त, अखिलेश का तंज-आज स्टेशन बंद किया; कल थाना बंद कर देंगे?
Akhilesh Yadav News: महाकुंभ जाने के लिए लोगों का संघर्ष जारी है। लखनऊ से महाकुंभ जाने वाली सात ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इस पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आज भीड़ की वजह से रेलवे स्टेशन बंद किया गया है। कल को पुलिस स्टेशन भी बंद कर देंगे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकुंभ में संगम के सबसे पास स्थित दारागंज के प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद करके सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि वो असफल हो गयी है। सरकार का काम प्रशासन, नियंत्रण और प्रबंधन करना होता है नाकि बंदी या पाबंदी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 18, 2025
जैसे नोटबंदी में जनता हैरान-परेशान हुई थी वैसे ही स्टेशन बंदी से भी… pic.twitter.com/skbmTtdvgf