{"_id":"5f743dd595a97b0732299243","slug":"saints-celebrate-the-verdict-of-cbi-court-on-babri-demolition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें अयोध्या का माहौल, ढांचा विध्वंस के फैसले पर संतों ने जताई खुशी, मिठाइयां बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें अयोध्या का माहौल, ढांचा विध्वंस के फैसले पर संतों ने जताई खुशी, मिठाइयां बांटी
Wed, 30 Sep 2020 01:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
फैसला आने के बाद जश्न मनाते संत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के 28 साल बाद सीबीआई कोर्ट द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी सहित सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर राम की नगरी में जश्न का माहौल है। फैसले के बाद भाजपा कार्यकर्ता व संतों ने जय श्री राम के नारे लगाए और मिठाइयां बांटी।
- फोटो : अमर उजाला
संतों ने खुशी जताते हुए कहा कि मामले में न्याय हुआ है। सत्य की जीत हुई है। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है और अब सभी को बरी कर दिया गया है। यह सब राम की कृपा से ही संभव हो सका है।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ढांचा विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार समेत 32 लोग आरोपी थे। कोर्ट ने अपने फैसले में सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने यह माना है कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ ठोस सबूत नहीं। कुछ अराजक तत्वों ने इस कार्य को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
फैसला सुनने के लिए पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोर्ट में मौजूद नहीं थे। इन सभी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुना। (जश्न मनाते साधु संत।)