फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षा बंधन पर आप भी ट्राइ करें ये रफल ड्रेस व साड़ी, लोग कह उठेंगे वाह

Tue, 06 Aug 2019 04:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Aug 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Ruffle dress and saree prepared by fashion designer Shikha suri
रफल का जादू - फोटो : अमर उजाला

बचपन में हम फ्रिल वाली फ्रॉक पहना करते थे। अब वह फ्रिल ‘रफल’ में तब्दील हो गई है यानी लेयर्स वाली ड्रेस। रफल ड्रेस के साथ साड़ी भी काफी पसंद की जा रही है। रक्षाबंधन के मौके पर फैशन डिजाइनर शिखा सूरी ने ऐसी ही रफल ड्रेस व साड़ी तैयार की है, जिसे पहनकर आप त्यौहार का पूरा आनंद उठा सकती हैं। रफल यानी किसी को उलट-पुलट देना या बेतरतीब कर देना।

Ruffle dress and saree prepared by fashion designer Shikha suri
रफल का जादू - फोटो : अमर उजाला
स्पेन से पूरी दुनिया में पहुंची यह डिजाइन
रफल्स एक यूनीसेक्स डिजाइन है। इसकी शुरुआत 16वीं शताब्दी में स्पेन में हुई थी। उस दौरान सैनिक कई लेयरों वाली ड्रेस पहना करते थे। दरअसल यह एक रेयर ट्रेंड माना जाता है। हिंदी में जिसे चुन्नट डाला बोलते हैं। जब इसी चुन्नट को एक निश्चित चौड़ाई और लंबाई का बना कर कुछ ज्यादा घना कर देते हैं तो यही रफल कहलाने लगता है।

 
Ruffle dress and saree prepared by fashion designer Shikha suri
रफल का जादू - फोटो : अमर उजाला
मैक्सी कम ट्यूनिक
श्वेता सिंह की ये ड्रेेस लाइट ऑफिस वियर है। प्योर ऑफ व्हाइट खादी के साथ येलो की मैचिंग इसमें ब्राइटनेस लाती है। यह मैक्सी कम ट्यूनिक का कॉम्बीनेशन है, जिसमें फ्रंट पर हल्की एम्ब्रॉयडरी की गई है। इसमें रफल स्लीव्स बनाई गई है, जो डबल लेयर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ruffle dress and saree prepared by fashion designer Shikha suri
रफल का जादू - फोटो : अमर उजाला

मसलिन का कपड़ा लेकर इस साड़ी को विशेष तौर पर राधिका पिपलानी ने अपने लिए बनवाया है। हैंड एम्ब्रॉयडरी वर्क ब्लाउज पर किया गया है। स्लीव्स भी सिंगल लेयर में है। कई लेयर वाली ये साड़ी रेडी टू वियर है। स्कर्ट के साथ-साथ लेयर में बाकी के कपड़ों को प्लीट्स की जगह के लिए जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Ruffle dress and saree prepared by fashion designer Shikha suri
रफल का जादू - फोटो : अमर उजाला
डल पीच कलर हमेशा से पसंदीदा रंग है, खासकर पार्टियों में। यह फुललेंथ पार्टी वियर ड्रेस है। जिसे नीचे की तरफ स्ट्रेट न करते हुए तीन लेयर में बनाया है। इसकी स्लीव्स भी लेयर वाली है। खास बात है कि  इसके साथ रफल दुपट्टे को मैच किया गया है। पूरे ड्रेस में हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई है। दुपट्टे को थोड़ा और अधिक सुंदर बनाने के लिए इसमें फीदर्स की लेस का इस्तेमाल किया गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed