अखिलेश के कार्यक्रम में मची भगदड़, कई मंत्रियों को आई चोट
कानपुर में मंगलवार को आयोजित हुई आशा यात्रा में अव्यवस्था के चलते भगदड़ मच गई। कई बड़े मंत्री और नेता भी गिर यात्रा में गिर पड़े।
अखिलेश के कार्यक्रम में मची भगदड़, कई मंत्रियों को आई चोट
शांति और सद्भाव की आशा यात्रा को सपाइयों ने उत्पात यात्रा में बदल दिया। सपाइयों के उत्पात के कारण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शांति और सद्भाव की आशा यात्रा में पैदल शामिल नहीं हो सके और कार से सीधे ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचे।
अखिलेश के कार्यक्रम में मची भगदड़, कई मंत्रियों को आई चोट
इसके बाद सपाइयों ने जबरन ग्रीनपार्क में घुसने की कोशिश की और डायरेक्टर पवेलियन के गेट का ताला तोड़ डाला। गेट का शीशा भी तोड़ा। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर के दो टुकड़े कर डाले।
अखिलेश के कार्यक्रम में मची भगदड़, कई मंत्रियों को आई चोट
डायरेक्टर पवेलियन गेट पर मंत्री यासर शाह, कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन सहित तमाम नेताओं और अधिकारियों से भी धक्का-मुक्की की। मीडिया से भी बदसलूकी की गई। आपाधापी मची और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
अखिलेश के कार्यक्रम में मची भगदड़, कई मंत्रियों को आई चोट
इस चक्कर में भगदड़ मची, जिसमें तमाम लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री मंगलवार को आशा यात्रा में हिस्सा लेने शहर आए थे। उन्हें फूलबाग से ग्रीनपार्क तक पैदल यात्रा में शामिल होना था लेकिन सपाइयों के उत्पात को देखते हुए वे कार में सवार होकर सीधे ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंच गए।