फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth: जानिए लखनऊ में चांद निकलने का समय, पहले करवाचौथ को यादगार बनाने में जुटीं नव विवाहिताएं

Thu, 13 Oct 2022 09:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Oct 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
Read about the prayer timing for karwa Chauth.
करवा चौथ - फोटो : amar ujala

करवाचौथ के त्यौहार की बात ही अलग है। परंपराओं के साथ आधुनिकता का मेल कर नई पीढ़ी इस पर्व को और भी उल्लासमय बना रही है। अब बॉलीवुड का रंग भी इसमें मिल चुका है तो कुछ पंजाब की आब-ओ-हवा भी शामिल हो चुकी है। खास बात है कि आज भी सास-बहू मिलकर साथ में मेहंदी लगवाती हैं, करवा पूजती हैं और चांद को अर्घ्य देती हैं।



दुल्हन बनने के बाद ससुराल पहुंचीं नवविवाहिताएं इस दिन की तैयारी में बीते एक हफ्ते से जुटी हैं, क्योंकि शादी के दिन की तरह पूरा सोलह सिंगार कर वे इस दिन को यादगार बनाना चाहती हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए किसी ने घर में ग्रुप पार्टी तो किसी ने फैमिली के साथ बाहर डिनर का कार्यक्रम बनाया है। वहीं कुछ ऐसे भी युगल हैं जिन्होंने कैंडल लाइट डिनर का प्लान बनाया है।

आज अमृतकाल में पूजन का विशेष संयोग
चंद्रोदय रात 19:54 से 8.07 के बीच, रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर आज करवाचौथ व्रत मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि प्रात: 5 बजकर 19 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो 14 अक्तूबर को प्रात: तीन बजकर आठ मिनट पर समाप्त होगी। अमृत काल में विशेष पूजन का लाभ प्राप्त हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, अमृत काल बृहस्पतिवार की शाम 04:08 मिनट से 05:50 मिनट तक रहेगा। चंद्रोदय रात 7:54 से 8:07 मिनट के बीच होगा। इस बार चौथ पर रोहिणी नक्षत्र का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। माना जाता है कि इस नक्षत्र में चंद्रमा के दर्शन करने से मन वांछित फल की प्राप्ति होती है। 

Read about the prayer timing for karwa Chauth.
- फोटो : amar ujala

व्रत एक-दो रिवाज, सरप्राइज गिफ्ट का इंतजार
चौक निवासी शगुन और अनंत रस्तोगी की शादी गत 15 नवंबर को हुई थी। मल्होत्रा परिवार से होने के कारण शगुन के मायके और ससुराल के रिवाज थोड़े अलग हैं। कहती हैं कि दोगुनी खुशी है कि व्रत एक और दो रिवाज से पारण करूंगी। साप्ताहिक बंदी के कारण पति घर पर ही रहेंगे, यह किसी तोहफे से कम नहीं। फैमिली डिनर पर जाएंगे, गिफ्ट मिलेगा पर सरप्राइज है मेरे लिए।

Read about the prayer timing for karwa Chauth.
- फोटो : amar ujala

सास-बहू साथ मिलकर देंगी अर्घ्य
अर्जुनगंज निवासी लवली सिंह, सास मीना सिंह के साथ भूतनाथ पर मेहंदी लगवा रही थीं। कहती हैं कि अरेंज कम लव मैरिज है। शादी के दिन जैसा तैयार होऊंगी। हमारे यहां सामूहिक पूजन होता है। फरे खाने के बाद बाहर जाएंगे डिनर के लिए। सासू मां से गिफ्ट मिल गया, पति चेतन के तोहफे का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Read about the prayer timing for karwa Chauth.
- फोटो : amar ujala

शादी वाला लहंगा और खुशियों की बहार
बैंक मैनेजर साक्षी कहती हैं कि पति मैनपुरी में हैं और करवाचौथ के लिए आ रहे हैं। शादी वाला लहंगा और कैडल लाइट डिनर खास है। गत फरवरी में हमारी शादी हुई है और हम हर पहले त्योहार को कई गुना खुशियों के साथ मना रहे हैं।

विज्ञापन
Read about the prayer timing for karwa Chauth.
- फोटो : amar ujala

व्रत नहीं सिर्फ पूजा, अगले साल का इंतजार
जानकीपुरम निवासी शिवानी शुक्ला कहती हैं कि गत पांच फरवरी को शादी हुई है। शुक्र डूबा होने से व्रत नहीं रख रही हूं। लेकिन हमारा परिवार बहुत बड़ा है, सब साथ मिलकर पूजा करते हैं, मै भी करूंगी और इंतजार है कि अगले साल व्रत रखूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed