करवाचौथ के त्यौहार की बात ही अलग है। परंपराओं के साथ आधुनिकता का मेल कर नई पीढ़ी इस पर्व को और भी उल्लासमय बना रही है। अब बॉलीवुड का रंग भी इसमें मिल चुका है तो कुछ पंजाब की आब-ओ-हवा भी शामिल हो चुकी है। खास बात है कि आज भी सास-बहू मिलकर साथ में मेहंदी लगवाती हैं, करवा पूजती हैं और चांद को अर्घ्य देती हैं।
Karwa Chauth: जानिए लखनऊ में चांद निकलने का समय, पहले करवाचौथ को यादगार बनाने में जुटीं नव विवाहिताएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्रत एक-दो रिवाज, सरप्राइज गिफ्ट का इंतजार
चौक निवासी शगुन और अनंत रस्तोगी की शादी गत 15 नवंबर को हुई थी। मल्होत्रा परिवार से होने के कारण शगुन के मायके और ससुराल के रिवाज थोड़े अलग हैं। कहती हैं कि दोगुनी खुशी है कि व्रत एक और दो रिवाज से पारण करूंगी। साप्ताहिक बंदी के कारण पति घर पर ही रहेंगे, यह किसी तोहफे से कम नहीं। फैमिली डिनर पर जाएंगे, गिफ्ट मिलेगा पर सरप्राइज है मेरे लिए।
सास-बहू साथ मिलकर देंगी अर्घ्य
अर्जुनगंज निवासी लवली सिंह, सास मीना सिंह के साथ भूतनाथ पर मेहंदी लगवा रही थीं। कहती हैं कि अरेंज कम लव मैरिज है। शादी के दिन जैसा तैयार होऊंगी। हमारे यहां सामूहिक पूजन होता है। फरे खाने के बाद बाहर जाएंगे डिनर के लिए। सासू मां से गिफ्ट मिल गया, पति चेतन के तोहफे का इंतजार है।
शादी वाला लहंगा और खुशियों की बहार
बैंक मैनेजर साक्षी कहती हैं कि पति मैनपुरी में हैं और करवाचौथ के लिए आ रहे हैं। शादी वाला लहंगा और कैडल लाइट डिनर खास है। गत फरवरी में हमारी शादी हुई है और हम हर पहले त्योहार को कई गुना खुशियों के साथ मना रहे हैं।
व्रत नहीं सिर्फ पूजा, अगले साल का इंतजार
जानकीपुरम निवासी शिवानी शुक्ला कहती हैं कि गत पांच फरवरी को शादी हुई है। शुक्र डूबा होने से व्रत नहीं रख रही हूं। लेकिन हमारा परिवार बहुत बड़ा है, सब साथ मिलकर पूजा करते हैं, मै भी करूंगी और इंतजार है कि अगले साल व्रत रखूं।