फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BTC Chai Wali: सोशल मीडिया पर छाई बीटीसी चाय वाली, सुबह दी परीक्षा, शाम को संभाली चाय की दुकान

Mon, 06 Jun 2022 07:43 PM IST
ishwar ashish अभिषेक सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jun 2022 07:43 PM IST
विज्ञापन
Read about BTC chai wali from Lucknow.
- फोटो : amar ujala

डिग्री का लोग मजाक बनाते हैं, इसलिए उसने स्टॉल का नाम रखा बीटीसी चाय वाली। इसमें उसे कोई झिझक व शर्म भी नहीं है, बल्कि इसे वह स्वाभिमान और मजबूत इरादे से लिया गया निर्णय बताती है। रविवार को वह सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने काम में जुट गई। यहां हम बात कर रहे हैं अलीगंज में रहने वाली सृष्टि वर्मा की जो ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब पर अपने काम से सुर्खियों में है।



सृष्टि वर्मा ने 2017 में मैथ्स व फिजिक्स में बीएससी के बाद 2019 में बीटीसी उत्तीर्ण की। सीटेट की प्राइमरी व जूनियर लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह अपने निवास स्थान पर बीटीसी चायवाली के नाम से स्टॉल लगाकर महिला सशक्तीकरण की मिशाल बनी हुई है।

Read about BTC chai wali from Lucknow.
- फोटो : amar ujala

अप्रैल के प्रथम सप्ताह में उसने इसकी शुरूआत की और दो महीने में ही सोशल मीडिया पर वह चर्चा का विषय बन गई है। चाय-काफी के साथ फास्ट फूड के कुछ व्यंजन भी बनाती है। दूसरे जिलों से भी लोग उसके स्टॉल पर आ रहे हैं।

Read about BTC chai wali from Lucknow.
- फोटो : amar ujala

परिवार के लिए खोला यह स्टॉल
सृष्टि ने बताया कि  पिता स्वर्गीय वासुदेव प्रसाद वर्मा बाराबंकी बिटरिया स्थित कॉलेज में लेक्चरार थे। 2001 में उनका निधन हो गया। मां आशा वर्मा 2015 में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शिक्षिका पद से सेवानिवृत्त हैं। एक बड़ा भाई जिसका विकास असामान्य है। सृष्टि कहती है कि आय का ऐसा साधन खड़ा करना चाहती हूं जो मेरे पीठ पीछे परिवार का सहारा बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Read about BTC chai wali from Lucknow.
- फोटो : amar ujala

मजबूरी में नहीं स्वाभिमान के साथ लिया निर्णय
उसके काम को लेकर कई लोग तरह-तरह के सवाल करते हैं। इस पर सृष्टि कहती हैं कि यह निर्णय सोच-समझकर स्वाभिमान के साथ लिया गया है।

विज्ञापन
Read about BTC chai wali from Lucknow.
- फोटो : amar ujala
स्टॉल का नाम बीटीसी चायवाली रखे जाने पर कहती हैं कि हर कोई नाम को लेकर मजाक बनाता है। तो सोचा नाम ऐसा हो जो चर्चा में हो। वह सुबह व शाम से रात तक स्टॉल चलाती हैं। दिन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed