फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या: पांच दिन तक छाया रहा दीपावली का उल्लास, 6 लाख से अधिक दीप जलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Tue, 17 Nov 2020 05:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Nov 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2020 in Ayodhya News in Hindi:  ramnagari set a world record by lighting up more than 6 lakh diyas on Deepotsav day
अयोध्या दीवाली 2020: - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में लंका विजय कर 14 वर्ष बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में रामनगरी में दिवाली का उत्सव भव्यता पूर्वक मनाया गया। 11 नवंबर से शुरू हुआ दिवाली का उत्सव पांच दिनों तक जारी रहा। दीपोत्सव के दिन जहां रामनगरी ने 6 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया तो वहीं, दिवाली के दूसरे दिन भी रामनगरी रोशनी से जगमग रही। राम की पैड़ी पर लेजर शो ने समां बांध दिया।



 
Diwali 2020 in Ayodhya News in Hindi:  ramnagari set a world record by lighting up more than 6 lakh diyas on Deepotsav day
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी में पांच दिनों तक दिवाली का उत्साह छाया रहा। पूरी रामनगरी में जहां करीब दस लाख दीप जलाए गए वहीं अकेले राम की पैड़ी में ही 6 लाख दीप जलाने का रिकॉर्ड बना। रामजन्मभूमि से लेकर संपूर्ण रामनगरी भव्य विद्युत सजावट से जगमग रही। मुख्य पर्व दिवाली के दिन भी पूरी अयोध्या जगमग नजर आई तो राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाटों तक की भव्यता देखते बन रही थी। प्रतिबंध के चलते दीपोत्सव के दिन जो भक्त राम की पैड़ी नहीं पहुंच सके वे सभी भक्त दिवाली के दूसरे दिन सरयू घाट व राम की पैड़ी पर उमड़ पड़े।
Diwali 2020 in Ayodhya News in Hindi:  ramnagari set a world record by lighting up more than 6 lakh diyas on Deepotsav day
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
रविवार को राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाट तक का इलाका भक्तों से पटा रहा। लेजर शो के जरिए राम के जीवन प्रसंगों की भव्य प्रस्तुति देखकर भक्त निहाल हो उठे। वहीं, नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों और झालरों से सजाया। लक्ष्मी पूजन के बाद पटाखे फोड़े। गली-मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां मिठाई बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। फेसबुक, व्हाट्सएप व ट्विटर पर भी दीपावली के शुभकामना संदेश की खूब आवाजाही रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2020 in Ayodhya News in Hindi:  ramnagari set a world record by lighting up more than 6 lakh diyas on Deepotsav day
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
सरयू आरती के लिए उमड़े भक्त
आंजनेय सेवा संस्थान के सौजन्य से अन्नकूट पर आयोजित मां सरयू के आरती महोत्सव में भक्तों की भीड़ उमड़ी। संस्थान अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि करीब पांच हजार भक्तों ने मां सरयू की आरती में शिरकत की। इस दौरान सरयू तट जय श्रीराम व जय सरयू मैया... के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। 1051 बत्ती की भव्य महाआरती में भक्तों की श्रद्धा देखने लायक थी। आरती में जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी, सीजेएम सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Diwali 2020 in Ayodhya News in Hindi:  ramnagari set a world record by lighting up more than 6 lakh diyas on Deepotsav day
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी में राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी इस वर्ष दीपोत्सव में झलकी। शहर में धूमधाम से दीपावली का त्योहार मनाया गया। दीपपर्व का उल्लास छाया रहा तो आतिशबाजी की भी धूम रही। धुंधलका होते ही नगर, बाजार और गांव जगमग हो गए, सभी वर्ग के लोग दीपावली के जश्न में डूब गए। घरों, प्रतिष्ठानों, तुलसी के पौधे के नीचे, खेतों के हैंडपंप, यंत्रों, जानवरों की नांदों, मंदिर और अन्य स्थान पर दीप जलाए गए। मकानों पर मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, रंग-बिरंगी झालरों सुंदर आभा बिखेर रहे थे। दीपपर्व पर आकाश आतिशबाजी से रंग-बिरंगा होता रहा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed