{"_id":"6129f33c8ebc3e79f953614c","slug":"preprations-related-to-president-ramnath-kovind-ayodhya-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा: रेलवे ट्रैक का हुआ रनिंग ट्रायल, स्वागत व सुरक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा: रेलवे ट्रैक का हुआ रनिंग ट्रायल, स्वागत व सुरक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रपति के आगमन पर उनके स्वागत और सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर वाटरप्रूफ पंडाल, वीआईपी वाहनों की पार्किंग स्थल के साथ-साथ रेल पटरियों के रंगरोगन का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। वहीं, सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा लखनऊ से अयोध्या रेलवे ट्रैक का रनिंग ट्रायल किया गया।
ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस की एक बोगी में सवार अधिकारियों ने इस रूट की रेलवे लाइन, रेलवे क्रॉसिंगों, रेलवे स्टेशनों आदि को चेक किया। इसके साथ ही अयोध्या रेलवे स्टेशन पर तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों को ब्रीफ कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस से शुक्रवार को आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस के अधिकारियों की एक टीम दोपहर 12 बजे अयोध्या पहुंची। इस टीम ने लखनऊ से अयोध्या तक रेलवे ट्रैक का रनिंग ट्रायल किया। इस दौरान लखनऊ, बाराबंकी व अयोध्या जनपद में रेल ट्रैक व क्रॉसिंगों के किनारे फोर्स तैनात कर उनकी निगरानी की गई।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
रेलवे क्रॉसिंगों पर दोनों तरफ सौ-सौ मीटी दूरी तक यातायात प्रतिबंध कर डेमो किया गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर सामान्य लोग क्रॉसिंग के पास खड़े दिखाई पड़े, ट्रायल कर रहे अधिकारियों ने उन्हें वहां से हटाने के निर्देश दिए। टीम द्वारा ट्रायल के दौरान पाई गई कमियों को लेकर संबंधित जिले के अधिकारियों को रिपोर्ट भी दी गई, जिसमें कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा अधिकारियों की एक टीम ने रास्ते में पड़ रहे सभी रेल ओवरब्रिज, गोमती नदी ब्रिज की भी निरीक्षण किया, यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को प्रेसिडेंशियल ट्रेन के गुजरने के दौरान किए जाने वाले व्यवहार के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
टीम में शामिल सहारनपुर के सीओ डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस रनिंग ट्रायल का उद्देश्य रेलवे ट्रैक, स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंगों की सुरक्षा इंतजाम को परखना था। इस दौरान सभी प्वांइटों पर सुरक्षा बलों को तैनात कर पूर्वाभ्यास किया। बताया कि लखनऊ से ट्रायल शुरू कर अयोध्या में खत्म किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान पाई गई कमियों को संबंधित जिले के अधिकारियों को दूर करने के लिए कहा गया है। इस दौरान सीओ अयोध्या राजेश राय, आरपीएफ के निरीक्षक एमके राय, अयोध्या कोतवाल अशोक सिंह, यातायात निरीक्षक राम राघव सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। (तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुमित शर्मा भी अयोध्या पहुंच गए।)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।