गुजरात की अरबपति व्यापारी प्रीति महापात्रा ने राज्यसभा के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भरकर सियासी हलके में हलचल मचा दी है।
2 of 8
प्रीति महापात्रा ने भरा राज्यसभा पर्चा
- फोटो : amar ujala
प्रीति महापात्रा ने दो सेटों राज्यसभा का नामांकन भरा वहीं प्रीति का प्रस्तावक बनने के लिए लोगों में होड़ लग गई। कई विधायक उनके प्रस्तावक बने
जिनमें बीजेपी विधायक कपिल देव, अपना दल के आरके वर्मा, रामपाल यादव, निर्दलीय विधायक फतेह बहादुर सिंह, बीजेपी विधायक सलिल विश्नोई, उपेंद्र तिवारी, विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, कृष्णा पासवान और आशुतोष टंडन शामिल हैं।
3 of 8
प्रीति महापात्रा ने भरा राज्यसभा पर्चा
प्रीति गुजरात की रहने वाली हैं इनके पति हरिहर पात्रा गुजरात के बड़े बिजनेसमैन हैं। प्रीति खुद भी बिजनेस वुमन हैं और एनजीओ चलाती हैं। प्रीति अपने पति के साथ मुंबई में रहती हैं।
4 of 8
प्रीति महापात्रा ने भरा राज्यसभा पर्चा
प्रीति निर्दलीय प्रत्याशी हैं। उनका कहना है, मेरा किसी पार्टी से लेना-देना नहीं है, हम एनजीओ हैं। प्रीति ने ये भी बताया कि वह स्वच्छ भारत अभियान के लिए काम करती हैं।
5 of 8
प्रीति महापात्रा ने भरा राज्यसभा पर्चा
- फोटो : amar ujala
यूपी में अब राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चुनाव होगा। राज्यसभा के लिए सपा ने 7 उम्मीदवार, बसपा ने 2 और कांग्रेस ने 1 उम्मीदवार उतारा था।