फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहराइच: आधे घंटे चली मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, 37 मुकदमे दर्ज थे

Mon, 09 Aug 2021 10:26 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Aug 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with goons in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

डकैती के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  पुलिस और बदमाशों के बीच रुक रुक कर लगभग आधे घंटे तक फायरिंग होती रही। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगने से वह घायल होकर गिर गया, जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।



पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी  करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश के ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। इसके खिलाफ 37 आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।

एसपी सुजाता सिंह ने मोतीपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई डकैती के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर मोतीपुर पुलिस मुखबिरों का जाल बिछाए हुए थी। मुखबिर से सूचना मिली कि डकैती के कुछ आरोपी मटेरा थाना क्षेत्र में मौजूद हैं और वह किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसकी जानकारी मोतीपुर पुलिस ने तत्काल एसपी को दी।

Police encounter with goons in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

एसपी ने मोतीपुर व मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम को बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। मुखबिर की सूचना पर मटेरा थाना क्षेत्र के कोरियनपुरवा गांव में स्थित नहर पटरी के पास पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Police encounter with goons in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग से पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच लगभग आधे घंटे तक मुठभेड़ चलती रही। इसी दौरान आत्मरक्षा में चलाई गई पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वह मौके पर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police encounter with goons in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

साथी के घायल होते ही दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हिस्ट्रीशीटर मनीराम उर्फ मन्नी निवासी लखीमपुर के रूप में हुई है। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Police encounter with goons in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

पूछताछ में बदमाश ने डकैती में शामिल होने की बात को स्वीकार की है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि इसके ऊपर कई अपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। इलाज के बाद बदमाश को जेल भेजा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed