मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह में शामिल हुए और वहां रखे हथियारों की प्रदर्शनी भी देखी। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारी राष्ट्र की सुरक्षा की एक मजबूत नींव भी है, इसे हमें याद रखना चाहिये। हमारे वीर जवान अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की सेवा में तत्पर रहते हैं। यही वजह है कि वह जन जनमानस के मन में राष्ट्र नायक के रूप में सम्मान प्राप्त करते हैं। हमें गर्व है कि हमारे पास ऐसी सक्षम और समर्पित सेना है, जो हर स्थिति में देश की सुरक्षा करने में सक्षम है।
सशस्त्र सैन्य समारोह: सीएम योगी ने ली हथियारों की जानकारी और फिर साधा निशाना, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 Sep 2024 08:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन