फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day: फादर्स डे पर बच्चे बोले- थैंक्यू पापा, इन शब्दों में जताया प्यार

Sun, 21 Jun 2020 04:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 21 Jun 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
People shared their love for fathers on Fathers day.
- फोटो : amar ujala

हमारी शरारतों पर मुस्कुराना..., कंधों पर बैठाकर दुनिया घुमाना..., हमारे सपनों को पंख लगाना... अपनी आंखों में परवरिश देना और हमारे लिए आशियाना बनाना...। बाहर से सख्त, अंदर से नर्म, संघर्ष की आंधियों में हौसले की दीवार बनकर हमें हर मुश्किल से बचा ले जाना। जी हां, कुछ एसे ही होते हैं पापा, जिन्हें कोई पिताजी कहता है तो कोई बाबूजी और कोई डैडी। कभी टीचर बन कर जिन्दगी जीने का सलीका सिखाते हैं तो कभी जिगरी दोस्त की तरह हमारे सुख-दुख को साझा करते हैं।



ताउम्र हम उनके त्याग, उनकी तपस्या और उनके प्यार का ऋण नहीं चुका सकते, कम से कम उन्हें शुक्रिया तो कह ही सकते हैं। फादर्स डे पर अमर उजाला ने अपने पाठकों को दिया है मौका अपने पिता को थैक्यू कहने की। हमारे पाठकों ने हमसे साझा कि अपने दिल की बात और अपने-अपने तरीके से कहा अपने पापा को थैंक्यू।

People shared their love for fathers on Fathers day.
- फोटो : amar ujala

पापा हमारे सबसे अच्छे दोस्त
हमारे पापा हमारी प्रेरणा है। हमारी हर इच्छा का ध्यान रखते है। हमेशा जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हमें जीवन के प्रति सदैव सकारात्मक सोच देते हैं। पापा हमारे सबसे अच्छे दोस्त हैं। हम पापा को धन्यवाद देना चाहेंगे कि आप दुनिया के सबसे अच्छे पापा है। - अक्षिता और अपूर्वा, अलीगंज

People shared their love for fathers on Fathers day.
- फोटो : amar ujala

मैं हूं ना... इस एहसास के लिए शुक्रिया
मेरे पिता मेरी प्रेरणा हैं। वह मेरे हर फैसले में मेरा साथ देते हैं। मेरी हर खुशी का ख्याल रखते हैं। मैं सदा उनकी ऋणी रहूंगी। भगवान से मेरी यही प्रार्थना है कि वह हमेशा खुश रहें और स्वस्थ रहें। उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहे। पापा सिर्फ इतना कहते हैं कि घबराओ नहीं मैं हूं ना। उनके इन शब्दों का सहारा हमें अपनी मंजिल तक पहुंचने में मदद करता है। - सौम्या रस्तोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
People shared their love for fathers on Fathers day.
- फोटो : amar ujala

मेरी दुनिया मेरे पापा...
मेरा अभिमान मेरे पापा
हर गिरते लड़खड़ाते कदम  
मुझे संभालते हैं मेरे पापा
अंगुली पकड़कर तब चलना सिखाया,
जीवन को हंसकर जीना सिखाया
जिंदगी की हर सीख देते मेरे पापा
मेरी हर ख्वाहिश पूरी करते मेरे पापा
मेरी दुनिया मेरी खुशियां मेरे पापा !!  - आरना

विज्ञापन
People shared their love for fathers on Fathers day.
- फोटो : amar ujala

पापा ही मेरे हीरो
मेरे पापा बहुत अच्छे हैं। वह मुझे बहुत प्यार करते हैं। मेरी सभी बातें मानते हैं और मेरी सारी फरमाइशें पूरी करते हैं। वह मुझे गणित और विज्ञान के विषय बहुत अच्छे से पढ़ाते हैं। मैं उनके साथ क्रिकेट खेलती और साइकिल चलाती हूं। मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं। सच में मेरे पापा ही मेरे हीरो हैं, पापा आई लव यू। - श्रद्धा श्रीवास्तव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed