फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP BJP President: ताजपोशी के साथ नए कप्तान का चुनौतियों भरा सफर शुरू, इन तीन फ्रंट पर पंकज की सियासी परीक्षा

Sun, 14 Dec 2025 02:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 02:14 PM IST
सार

यूपी भाजपा अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी के साथ ही नए कप्तान का चुनौतियों से भरा सफर शुरू हो गया है। कुर्मी कार्ड यानी पिछड़ा, पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव यानी इन तीन फ्रंट पर पंकज चौधरी की सियासी परीक्षा होगी। आगे पढ़ें नए मुखिया के सामने क्या-क्या चुनौतियां होगीं?

विज्ञापन
Pankaj Chaudhary challenging journey begins with his coronation facing political tests on three fronts
पंकज चौधरी के सिर सजा 'यूपी भाजपा अध्यक्ष' का ताज - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ में आयोजित मेगा इवेंट में आधिकारिक एलान के साथ उत्तर प्रदेश भाजपा को नया नेतृत्व मिल गया है। महाराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश भाजपा की कमान मिली है। देश के सबसे बड़े राज्य के पार्टी मुखिया के रूप में ताजपोशी हुई तो समर्थक गदगद हो उठे। लेकिन, इस ताजपोशी के साथ ही चौधरी का यूपी में चुनौतियों से भरा सफर भी शुरू हो गया है।

पूर्वांचल, पिछड़ा और संगठन को निशाने पर रखकर हुई ताजपोशी का सफर इतना आसान नहीं होने वाला है। वर्ष 2019 में 62 लोकसभा सीट जीतने वाली भाजपा 2024 में 36 सीटों पर सिमट गई। इसका कारण पार्टी कोर वोट बैंक 'कुर्मी' के पार्टी के छिटक जाना माना जा रहा है। इसका खामियाजा पार्टी को कई सीटों पर हार से भरना पड़ा। अब दोबारा कुर्मी वोट बैंक को पार्टी में लाना बड़ी चुनौतियों में से एक है। 

Pankaj Chaudhary challenging journey begins with his coronation facing political tests on three fronts
पंकज चौधरी के सिर सजा 'यूपी भाजपा अध्यक्ष' का ताज - फोटो : अमर उजाला

चौधरी के सामने ये होंगी चुनौतियां 

भाजपा के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी के सामने अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में पिछड़े वोट बैंक को साधने की प्रमुख चुनौती होगी। वहीं पिछले कई साल से विभिन्न संस्थाओं में मनोनयन का इंतजार कर रहे नाखुश कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना भी बड़ी चुनौती होगी। 
Pankaj Chaudhary challenging journey begins with his coronation facing political tests on three fronts
पंकज चौधरी के सिर सजा 'यूपी भाजपा अध्यक्ष' का ताज - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा थाना, पुलिस और अधिकारियों के यहां सुनवाई न होने की शिकायत को दूर करने, सरकार के साथ संतुलन बनाए रखने जैसे तमाम ऐसे मुद्दे हैं, जिसे सुलझाना भी चौधरी के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। यह भी माना जा रहा है कि सात बार सांसद और केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद राज्य स्तर की राजनीति से तालमेल बिठाना भी चौधरी के सांगठनिक कौशल क्षमता की परख करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Chaudhary challenging journey begins with his coronation facing political tests on three fronts
यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

कुर्मी वोट बैंक को भाजपा के पाले में लाना बड़ी चुनौती

दरअसल, यादवों के बाद पिछड़ों में सबसे अधिक प्रभावशाली रही कुर्मी बिरादरी भाजपा का कोर वोट बैंक रही है। लेकिन, पार्टी में तमाम कुर्मी नेताओं के होने और अपना दल (एस) के साथ होने के बाद भी 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा कुर्मी वोट बैंक में भारी सेंधमारी करने में सफल रही है। 
विज्ञापन
Pankaj Chaudhary challenging journey begins with his coronation facing political tests on three fronts
पंकज चौधरी के सिर सजा 'यूपी भाजपा अध्यक्ष' का ताज - फोटो : अमर उजाला
इस कारण भाजपा को भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। 2019 में 62 लोकसभा सीट जीतने वाली भाजपा 2024 में 36 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई। तभी से पार्टी नेतृत्व इस नुकसान की भरपाई के लिए एक ऐसे चेहरे को तलाश रही थी, जो कुर्मी वोट बैंक को फिर से अपने पाले में कर पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed