{"_id":"5d9b1d1e8ebc3e939e470d42","slug":"one-died-and-three-injured-in-an-accident-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मासूम की मौत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Oct 2019 04:45 PM IST
1 of 5
सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार व घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में तालकटोरा के आलमनगर पुल पर रविवार देर शाम करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में आनंद (18 महीने) की मौत हो गई। जबकि पिता राजकमल उर्फ राजा, रोहित उर्फ गोलू और मीना गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजवाया। मासूम के शव को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
2 of 5
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के मुताबिक, मोहान रोड स्थित सलेमपुर पतौरा निवासी राजकमल उर्फ राजा की सास की तबीयत ज्यादा खराब है। वह राजाजीपुरम ई-ब्लॉक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। राजकमल सास को देखने जा रहा था। रविवार को बल्दीखेड़ा स्थित ससुराल गया। शाम को बेटे आनंद, रिश्तेदार रोहित उर्फ गोलू और मीना को लेकर अस्पताल के लिए निकला था।
3 of 5
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में पीछे बैठी मीना के गोद से मासूम आनंद छिटककर दूर जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और चालक कार लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां राजकमल, रोहित और मीना की हालत गंभीर है। आलमनगर पुल पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
4 of 5
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, हादसे के कुछ देर बाद एक बिना नंबर की कार पुलिस ने पकड़ी है। आशंका है कि इसी कार से हादसा हुआ है।
5 of 5
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
देर रात राजकमल के पिता संतराम हादसे की सूचना पर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।