उत्तर प्रदेश की सभी 75 जिला पंचायतों में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को अलग-अलग दलों के प्रत्याशी गाजे-बाजे के साथ नामांकन केंद्र पहुंचे।
इस दौरान बलरामपुर जिले में सपा नेता व पूर्व मंत्री डॉ. एस पी यादव ने प्रशासन पर पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किरन यादव के अपहरण का आरोप लगाया और साथियों के साथ कलेक्ट्रेट के पास धरना शुरू कर दिया। एस पी यादव का कहना है कि प्रशासन जानबूझकर प्रत्याशी को कलेक्ट्रेट पहुंचने से रोक रहा है। हमें आशंका है कि उसका पर्चा भी छीन लिया गया है और उसे नामांकन का समय समाप्त होने तक कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचने दिया जाएगा।
बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए जिला मुख्यालयों पर शनिवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन किए जा रहे हैं। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 3 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 3 बजे के बाद मतगणना कराई जाएगी।
2 of 7
नामांकन के लिए जातीं अर्चना सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर में नामांकन करने जातीं निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना सिंह।
अयोध्या में भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रोली सिंह ने सांसद विधायक आदि नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
रायबरेली में कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर लगा बैरियर और तैनात फोर्स।
बलरामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी ने किया नामांकन।