फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार वैन, तीन की दर्दनाक मौत

Fri, 15 Jul 2016 11:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
newspaper van met with accident in sitapur

झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव थाना क्षेत्र के सरैंया राह गांव के पास शुक्रवार भोर लखनऊ से अखबार लेकर लखीमपुर जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक शिक्षक व वैन चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी पिता-पुत्री को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मरने वालों में एक युवक की पहचान नहीं हो सकी।

newspaper van met with accident in sitapur

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वैन के आगे चल रही पिकअप को ओवरटेक करने के दौरान यह दुर्घटना हुई। घटना के दौरान पिकअप भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। हालांकि उसमें सवार लोग जान बचाकर भाग निकले। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। हरगांव में सरैंया राह के पास एक ट्रक पंक्चर होने पर लखीमपर-सीतापुर मार्ग पर खड़ा था।

newspaper van met with accident in sitapur

शुक्रवार को करीब चार बजे लखनऊ से सीतापुर होकर लखीमपुर अखबार लेकर जा रही वैन अनियंत्रित होकर सरैया राह के पास खड़े ट्रक में सामने से जा घुसी। हादसे में वैन सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन सवार सभी लोगों को आननफानन जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी पिता-पुत्री को भर्ती कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
newspaper van met with accident in sitapur

मरने वालों की पहचान शहर के जेल रोड विजय लक्ष्मीनगर निवासी वैन चालक अरुण कुमार शुक्ला (25) व देवरिया जिले के भाटयार थाना क्षेत्र के भरौली निवासी जयचंद यादव (38) के रूप में हुई है। मरने वालों में एक युवक की पहचान नहीं हो सकी। उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। वहीं हादसे में जख्मी हुए लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी शिव कुमार मौर्या (45) व उसकी बेटी अंजलि (20) गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पिता-पुत्री को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed