अब तक टैक्स जमा जमा करने से भाग रहे हजरतगंज के एक तीन सितारा होटल के बाहर मंगलवार को बैंडबाजा बजना शुरू हुआ और बकाया जमा न होने पर होटल सील किए जाने की चेतावनी लाउड स्पीकर से दी गई तो होटल वाले के होश उड़ गए। अचानक बैंडबाजा और बजने के शोर और होटल सील किए जाने के एनाउंसमेंट से होटल में ठहरे ग्राहक भी बाहर निकल आए। हालत बिगड़ते देख होटल प्रबंधन ने 31 लाख बकाया टैक्स में मौके पर ही एक घंटे में 19 लाख रुपए टैक्स अदा कर दिया। शेष पैसा भी एक सप्ताह में जमा कर दिया जाएगा इसका लिखित वादा भी किया। उसके बाद बैंडबाजा बजना बंद हुआ।
हजरतगंज क्षेत्र में सप्रू मार्ग स्थित तीन सितारा होटल इंडिया अवध पर दोपहर करीब तीन बजे अचानक जब बैंडबाजा बजना शुरू हुआ था तो होटल वालों केसाथ आसपास वाले भी हैरत में पड़ गए। बैंडबाजा के साथ लाउडस्पीकर से होटल सील करने की चेतावनी और साथ में होशियार-खबरदार करता चेतावनी बोर्ड जिसमें लिखा है कि बकाया टैक्स जमा कर दें वरना नगर निगम बकाएदार के घर पर डुगडुगी बजवाएगा। इससे होटल प्रबंधन वालें के साथ उसमें ठहरे ग्राहक भी बाहर निकल आए। वह इसको लेकर घबराए थे कि अरे यह होटल तो सील होने जा रहा है। इस महौल से बिगड़ी स्थिति और ग्राहकों के सामने हो रही फजीहत से बचने को होटल वाले ने एक घंटे के अंदर 19 लाख रुपए बकाया टैक्स जमा किया।
3 of 5
नगर निगम
- फोटो : amar ujala
अब ऐसे ही बजेगा बैंडबाजा : गृहकर में ओटीएस योजना आने के बाद भी बड़े बकाएदार टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। उसको देखते हुए अब नगर निगम ने बकाया टैक्स वसूली को लेकर बैंडबाजा बजाने का नया तरीका शुरू किया है। एक सप्ताह पहले नगर आयुक्त ने इसको लेकर सभी जोनल अधिकारियों को आदेश भी जारी किया था जिसमें यह भी तय कर दिया गया था कि किस दिन किस जोन के बकाएदार से वसूली को बैंडबाजा बजाया जाएगा। बुधवार को भी एक पचास लाख के बकाएदार होटल पर नगर निगम बैंडबाजा बजाने जाएगा।
4 of 5
नगर निगम
- फोटो : amar ujala
पहले बाउंस हुए थे तीन चेक : कर अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि इंडिया अवध होटल पर कार्यवाही इसलिए की गई किे वह लगातार ऐसे चेक जमा कर रहा था कि वह बाउंस हो जा रहे थे। पिछले एक साल में उसके तीन चेक बाउंस हुए। उनमें दो चेक ढ़ाई-ढ़ाई लाख के और एक चेक पांच लाख का था। चालू वित्तीय वर्ष का मिलाकर होटल पर कुल 31,12,460 रुपए टैक्स बकाया है। जिसमें इस साल का टैक्स 1468305रुपए शामिल है।
5 of 5
नगर निगम
- फोटो : amar ujala
नए तरीके से पहले परिणाम से खुश है टीम : एक घंटा बैंडबाजा बजवाने पर 19 लाख रुपए बकाया टैक्स मिल जाने से कार्रवाई करने वाली जोन एक अधिकारियाें की टीम उत्साहित है। जोनल अधिकारी नरेंद्र वर्मा, कर अधीक्ष कुलदीप अवस्थी, राजेश सिंह और राजस्व निरीक्षक धनीराम तिवारी ने कहा कि अब ऐसे ही बकाएदारों के यहां कार्यवाही की जाएगी।