{"_id":"5c88e792bdec22143356c5c4","slug":"medex-2019-in-surya-khel-parisar-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेडेक्स 2019 : अमीनाबाद में भूकंप, सेनाओं ने संभाला मोर्चा !, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडेक्स 2019 : अमीनाबाद में भूकंप, सेनाओं ने संभाला मोर्चा !, देखें तस्वीरें
Wed, 13 Mar 2019 04:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Mar 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
मेडेक्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अमीनाबाद में मंगलवार दोपहर भूकंप आने से कई इमारतें जमींदोज हो गईं। चारों ओर हाहाकार मच गया, लोग मलबे में दबे हुए थे। इसी बीच सेनाओं ने मोर्चा संभाल लिया और लोगों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए पहुंचाया। कुछ इस तरह छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में ‘मेडेक्स-2019’ के तहत भारत समेत 18 देशों के सैन्य चिकित्साधिकारियों ने आपदा प्रबंधन के गुर सीखे।
मेडेक्स
- फोटो : amar ujala
छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में ‘मेडेक्स-2019’ के तहत मास कैजुएल्टी मैनेजमेंट का प्रदर्शन किया गया। इसमें म्यांमार की ओर से एडवांस ड्रेसिंग कैंप लगाया गया था। इस मौके पर ब्रिगेडियर डीएन करण ने बताया कि दूसरे दिन पोस्ट अर्थक्वैक पॉली ट्रॉमा मैनेजमेंट का प्रदर्शन किया गया।
मेडेक्स
- फोटो : amar ujala
मिलिट्री मेडिसिन के अंतर्गत एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर(एसओपी) होता है, जिसे आसियान व आसियान प्लस देश पालन करते हैं। किस देश के पास क्या सुविधाएं हैं, इसका डाटा बैंक बना हुआ है और आपदा के दौरान उनसे वह मदद ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडेक्स
- फोटो : amar ujala
देखते ही देखते धराशायी हो गईं इमारतें
एम्बुलेंस और स्ट्रेचर से इलाज को भेजा
मंगलवार दोपहर 12.07 बजे अचानक अमीनाबाद में भूकंप के झटके लोगों को महसूस हुए। देखते ही देखते कई इमारतें धराशायी हो गईं। सैकड़ों लोग घायल हो गए। तत्काल सेनाओं ने मोर्चा संभाला और राहत कार्य शुरू कर दिए। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस, स्ट्रेचर से इलाज के लिए रवाना कर दिया।

घायलों का तत्काल उपचार शुरू
कैजुएल्टी कलेक्शन पोस्ट(सीसीपी)
राहत कार्यों का पहला चरण कैजुएल्टी कलेक्शन पोस्ट(सीसीपी) था, जिसे अमीनाबाद में ही स्थापित किया गया। एंबुलेंस से लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। यहां तैनात कैप्टन नम्रता पाटिल ने बताया कि आपदा के बाद पहला रेस्पॉंडर सीसीपी होता है। इसे लेवल वन ट्रीटमेंट कहते हैं, जिसमें सीसीपी व एडीएस यानी एडवांस ड्रेसिंग सिस्टम आता है। सीसीपी में छोटे ऑपरेशन की भी सुविधाएं होती हैं। यहां 35 कैजुएल्टी को संभाला जा सकता है। इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, ईसीजी मशीन, पोर्टेबल वेंटिलेटर वगैरह उपकरण होते हैं। मरीजों का डाटाबैंक बनाया जाता है।