{"_id":"5b025c874f1c1b2b118b5239","slug":"mayawati-will-shift-in-the-house-spread-over-75-000-sq-feet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़े बंगले में रहेंगी मायावती तो गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आशियाना होगा सबसे छोटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे बड़े बंगले में रहेंगी मायावती तो गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आशियाना होगा सबसे छोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 21 May 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
mayawati home
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती भले ही सत्ता में न हो लेकिन उनका दबदबा कायम है। सुप्रीम कोर्ट के सरकारी बंगला छोड़ने के आदेश के बाद अब उन्होंने भी अपना नया ठिकाना ढूंढ लिया है। लेकिन, ये ठिकाना उनकी बड़ी-बड़ी रैलियों की तरह ही बड़ा है। अपनी हाउसफुल रैलियों के लिए जानी जाने वाली मायावती अपने नए आवास के लिए भी चर्चा में आ गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में वह सबसे महंगे और बड़े घर में रहेंगी। वहीं, गृहमंत्री राजनाथ सिंह आम आदमी की तरह ही बने आशियाने में शिफ्ट होंगे।
mayawati home
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के माल एवेन्यू में उनका नया आशियाना होगा। 70,000 वर्ग फीट में से भी ज्यादा क्षेत्र में फैला ये बंगला र्ष 2009-10 में मायावती ने करीब 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इसकी कीमत करीब करीब 25 करोड़ रुपये है। बंगले की डेंटिंग-पेंटिंग का काम शुरू हो गया है। जल्द ही वह इसमें शिफ्ट हो जाएंगी।
mulayam singh yadav
- फोटो : amar ujala
इसके बाद नंबर आता है पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का। मुलायम सिंह तीन बार यूपी के मुख्य मंत्री रह चुके हैं। जब पहली बार वे 1991 में सीएम की कुर्सी से हटे तो उन्हें 4 विक्रमादित्य मार्ग वाला घर मिला। मुलायम सिंह अब यहां अपनी दूसरी पत्नी साधना और छोटे बेटे प्रतीक के साथ रहते हैं। मुलायम के बंगले से 50 मीटर दूर प्रतीक यादव का आलीशान मकान बन रहा है लेकिन इसे तैयार होने में साल भर लग सकता है। तब तक के लिए मुलायम किसी किराए के घर में रहना चाहते हैं। उनके करीबी और समाजवादी पार्टी के सांसद संजय सेठ ने लखनऊ के गोमती नगर में मुलायम सिंह यादव को 15 करोड़ रुपये का बंगला तोहफे में देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mulayam singh yadav
- फोटो : amar ujala
सूत्रों के अनुसार, संजय सेठ ने उन्हें गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित सृजन विहार में 11 हजार वर्ग फीट में बनी एक कोठी दिखाई है। मुलायम सिंह यादव को ये कोठी पसंद भी आई है लेकिन सौदा अभी अटका हुआ है। ये कोठी सहारा प्रमुख सुब्रतो राय के आवास सहारा शहर के नजदीक ही है। ये घर बनारस के एक फार्मास्यूटिकल व्यवसायी आरके अरोड़ा का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ये कोठी खरीदने के लिए व्यवसायी से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
akhilesh yadav
- फोटो : amar ujala
वहीं, मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वे कब अपना सरकारी बंगला खाली करेंगे और फिर कहां रहेंगे, ये अभी तय नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार गोमतीनगर विपुलखण्ड में ही उनके ससुर का घर है। हो सकता है अखिलेश यहीं रहें।