ट्रेनों की लेटलतीफी में रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को हद कर दी। ट्रेनें कितनी लेट चल रही हैं ये जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
मुंबई से गोरखपुर आने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस (12598) 42 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची तो पैसेंजरों का गुस्सा फूट पड़ा। भयंकर गर्मी व पसीने से तरबतर यात्रियों ने रेलवे से शिकायत दर्ज करवाई।
अधिकारियों के मुताबिक पटरियों की मरम्मत के चलते संचालन प्रभावित हो रहा है। पर, मेंटेनेंस कहां हो रहा है, इसकी जानकारी किसी को नहीं। इसके अलावा हिमगिरी (12332) 16 घंटे, काशी विश्वनाथ (14257) 14 घंटे, फरक्का (13483) 11 घंटे, ग्वालियर-बरौनी मेल (11124) 10 घंटे, हावड़ा सुपरफास्ट (12372) 12 घंटे, अमरनाथ (15097) तीन घंटे लेट रही।
वहीं आनंदविहार-मऊ टर्मिनल मऊ एक्सप्रेस (15026) नौ घंटे, गोरखपुर आनंदविहार (15057) 13 घंटे, कटिहार-दिल्ली हमसफर (15705) 11 घंटे, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस (14115) साढ़े छह घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस (12203) साढ़े पांच घंटे, गाजीपुर श्रीमाता वैष्णो देवी (14611) छह घंटे लेट।
चम्पारण हमसफर (15706) 12 घंटे, कुम्भ (12369) साढ़े पांच घंटे, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी(14123) आठ घंटे, कुम्भ (12370) आठ घंटे, फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर (54231) चार घंटे लेट रही।