फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow PUBG Killer: कातिल बेटे ने मां के चरित्र पर सुनाई मनगढ़ंत कहानी, शव को गलाने के लिए केमिकल का किया इस्तेमाल

Wed, 08 Jun 2022 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Jun 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
lucknow murder PUBG Accused minor used chemical to dissolve mother body
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव केसाथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। वहीं छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। मंगलवार को बदबू फैलने लगी तो कहानी गढ़ी और पिता को सूचना दी। जिसपर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक पति सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के पद पर आसनसोल में तैनात है। मूलरुप से वाराणसी के रहने वाले नवीन सिंह सेना में सुबेदार मेजर (जेसीओ) के  पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हैं। वह परिवार के साथ पीजीआई के पंचमखेड़ा स्थित जमुनापुरम कालोनी में रहते हैं। 
lucknow murder PUBG Accused minor used chemical to dissolve mother body
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक नवीन के परिवार में पत्नी साधना सिंह, 16 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। तीनों पीजीआई में निर्मित मकान में रहते हैं। शनिवार रात को साधना दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। 
lucknow murder PUBG Accused minor used chemical to dissolve mother body
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 3 बजे बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मार दी। जिससे साधना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटी बहन को धमकी देकर दूसरे कमरे में लेकर गया। जहां पर दोनों सो गये। सुबह उठने केबाद बहन को दोबारा धमकी दी। कहा कि पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow murder PUBG Accused minor used chemical to dissolve mother body
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया। उसने बताया कि दस हजार रुपये की चोरी का आरोप लगाकर मां ने पीटा था। जबकि कुछ देर बाद रुपये घर में ही मिले गए। इसी बात की नाराजगी ने मां-बेटे के रिश्ते को खूनी कर दिया। पुलिस केमुताबिक आरोपी नाबालिग बेटा हत्या के दूसरे दिन रविवार को अपने दोस्तों के साथ खेलने गया। 
विज्ञापन
lucknow murder PUBG Accused minor used chemical to dissolve mother body
lucknow murder - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बहन को कमरे में बंद कर दिया था। यहीं नहीं वह दिन भर खेलने के बाद कुछ करीबी दोस्तों को घर भी बुलाता था। वहां घंटो बैठकर टीवी देखता और उनके साथ मौज-मस्ती करता। दुर्गंध न आए इसका भी ख्याल रखता था, इसलिए वह हर कमरे में रूम फ्रेशनर का प्रयोग करता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed