सीतापुर कोतवाली में शुक्रवार को माहौल कुछ अलग ही नजर आ रहा था। वजह यह थी जिस कोतवाली परिसर में रोजाना सुबह से शाम तक पीड़ितों की आमद नजर आती थी, वहां पर एक प्रेमी युगल पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सात फेरे ले रहा था।
परिसर में विवाह की खुशियां मनाई जा रही थीं और सभी वर वधू को आशीर्वाद दे रहे थे। दरअसल रामपुर मथुरा थाना कस्बा निवासी राहुल पांडेय (25) का तालगांव कोतवाली क्षेत्र के मजलिसपुर निवासी अनुराधा शुक्ला से प्रेम प्रसंग चलता था। जब यह बात परिवार के लोगों को पता चली तो वे विरोध करने लगे।
परिवार का विरोध देख प्रेमी युगल भागकर पुलिस की शरण में पहुंचा। तालगांव थाने मेें दोनों ने बताया कि वे बालिग हैं और विवाह करना चाहते थे। लेकिन उनके प्यार के बीच परिवार आड़े आ रहा है। तालगांव पुलिस ने दोनों को महिला थाने पहुंचा। यहां पर भी प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बंधने की जिद करते रहे। जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी की।
4 of 5
कोतवाली में सात फेरे
- फोटो : अमर उजाला
सीओ योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल तिवारी ने वर पक्ष को कोतवाली बुलाया और उनसे विवाह के संबंध में बात की। वर पक्ष विवाह कराने के लिए तैयार था। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली के बगल मौजूद शिव मंदिर में विधिविधान से दोनों प्रेमी युगल का विवाह कराया।
5 of 5
कोतवाली में सात फेरे
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में सात फेरे हुए, इसके बाद कोतवाली परिसर में पुलिस अधिकारियों ने वर व कन्या को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष रेणु सिंह आदि मौजूद थे। कोतवाली में हुआ विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।