{"_id":"5b32659c4f1c1bf36e8ba134","slug":"lathicharge-on-congress-leaders-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को घेरकर बरसाई लाठियां, 40 से ज्यादा घायल, 81 गिरफ्तार, रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को घेरकर बरसाई लाठियां, 40 से ज्यादा घायल, 81 गिरफ्तार, रिहा
Wed, 27 Jun 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 27 Jun 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
कांग्रेस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानभवन कूच कर रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने मंगलवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज में कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू समेत 40 से ज्यादा कांग्रेसी घायल हुए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव भी चोटिल हुए हैं। लल्लू को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके अंगुली में फ्रैक्चर बताया गया है।
2 of 8
उधर, क्षेत्राधिकारी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि कांग्रेसियों को विधानभवन जाने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी और पथराव किया। इससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 81 कांग्रेसियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
3 of 8
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक कैसरबाग स्थित गांधी भवन में युवा कांग्रेसियों ने ‘भारत बचाओ जनांदोलन’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, एमएलसी दीपक सिंह और विधायक अराधना मिश्रा थोड़ी देर के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
कांग्रेस
- फोटो : amar ujala
दोपहर करीब ढाई बजे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार केशव चंद और अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विधानभवन के लिए कूच कर दिया। इसी दौरान केजीएमयू गए राज्यपाल के लौटने का वक्त हो गया। कांग्रेसियों को ये पता लगा तो वे राज्यपाल का काफिला रोककर उन्हें ज्ञापन देने की जिद करने लगे।
विज्ञापन
5 of 8
कांग्रेस
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो कांग्रेसी पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। धक्का-मुक्की के बाद कांग्रेसियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ता सड़क की तरफ दौड़े तो पुलिस ने उन्हें घेरकर जमकर पीटा। गांधी भवन में मौजूद कांग्रेसियों पर भी पुलिस ने लाठियां बरसाईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।