{"_id":"628e58ed4240e326f7090122","slug":"intrim-bail-of-sapna-chaudhary-extended-by-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Chaudhary: मशहूर डांसर सपना चौधरी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, फिलहाल के लिए मिली राहत, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sapna Chaudhary: मशहूर डांसर सपना चौधरी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, फिलहाल के लिए मिली राहत, ये है पूरा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 May 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डांस इवेंट के टिकट बेचकर लोगों के लाखों रुपये इकट्ठा करने के बाद मशहूर डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम रद्द होने के मामले में न्यायालय ने मशहूर डांसर सपना चौधरी की अंतरिम जमानत बढ़ा दी है। एसीजेएम शान्तनु त्यागी ने सपना चौधरी की अंतरिम जमानत को आठ जून तक बढ़ाने का आदेश दिया है।
गत 10 मई को सपना चौधरी ने कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण किया था जिस पर कोर्ट ने उन्हें 25 मई तक अंतरिम जमानत देते हुए कहा था कि सपना हर तारीख पर कोर्ट में हाजिर होंगी। बुधवार को अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर सपना ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।
कोर्ट ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद अंतरिम जमानत बढ़ा दी। अब सपना 8 जून को कोर्ट में हाजिर होकर समर्पण करेंगी।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
इस मामले की रिपोर्ट थाना आशियाना की चौकी किला के उप निरीक्षक फिरोज खान ने 13 अक्तूबर 2018 को सपना चौधरी, रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडेय, पहल इंस्टिट्यूट के इबाद अली, नवीन शर्मा व जुनैद अहमद के खिलाफ कराई थी।
3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में कहा गया था कि 13 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक स्मृति उपवन में अन्य आरोपियों द्वारा सपना चौधरी समेत अन्य कलाकारों के कार्यक्रम का आयोजन होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रति व्यक्ति 300 सौ रुपये का टिकट बेचा गया था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद थे लेकिन रात 10 बजे तक जब सपना चौधरी नहीं आईं तब लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
इस मामले में विवेचना के बाद जुनैद अहमद, इबाद अली, अमित पांडेय व रत्नाकर त्रिपाठी के खिलाफ 20 जनवरी 2019 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई जबकि सपना चौधरी के खिलाफ 1 मार्च 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया। इस पर अदालत ने 26 जुलाई 2019 को संज्ञान लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।