फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायबरेली में प्रधान पति को मंदिर परिसर में गोलियों से छलनी किया, ट्रॉमा में मौत

Tue, 20 Nov 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Updated Tue, 20 Nov 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
husband of pradhan shot dead in bachharawan raebareli.
- फोटो : amar ujala

रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के सुदौली में बदमाशों ने प्रधान पति की भवरेश्वर मंदिर परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग से इलाके में सनसनी मच गई।

husband of pradhan shot dead in bachharawan raebareli.
- फोटो : amar ujala

बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर सिधौली गांव में प्रधान पति बृजेश सिंह उर्फ रिंकू सिंह पुत्र हरिश्चंद्र सिंह (उम्र लगभग 50) वर्ष गांव के ही प्रसिद्ध पौराणिक भवरेश्वर मंदिर पर सुबह करीब 7:00 बजे दर्शन कर बाहर निकले थे तभी हमलावरों ने एक के बाद एक चार गोलियां उन पर चला दी। तीन गोलियां सीने में और एक सिर पर लगी।

husband of pradhan shot dead in bachharawan raebareli.
- फोटो : amar ujala

आननफानन में उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
husband of pradhan shot dead in bachharawan raebareli.

प्रधान पति की मौत से घर में कोहराम मच गया पत्नी मंजू सिंह, पिता हरिश्चंद्र सिंह, मां सुषमा सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रधान पति की मौत से पूरे गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
husband of pradhan shot dead in bachharawan raebareli.
रायबरेली - फोटो : amar ujala

गांव में मचा कोहराम।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed