फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'वो बेटियों संग...', लिव इन पार्टनर ने इसलिए किया इंजीनियर लवर का कत्ल; महिला ने बताई चौंकाने वाली कहानी

Wed, 10 Dec 2025 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Dec 2025 08:48 AM IST
सार

लखनऊ में हुए इंजीनियर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लिव इन पार्टनर ने छेड़छाड़ से त्रस्त होकर बेटियों ने मिलकर इंजीनियर की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है साथ ही बेटियों को बालिका सुधार गृह भेजा गया है।
 

विज्ञापन
Girlfriend kills engineer In lucknow Troubled by molestation mother and daughters committed murder an engineer
लखनऊ में इंजीनियर की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सलारगंज इलाके के शिवम ग्रीन सिटी में एवरेडी कंपनी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी प्रेमिका ने खुलासा किया है कि सूर्य प्रताप उनकी बेटी पर गंदी निगाह रखता था। अक्सर छेड़छाड़ और मारपीट करता था। रविवार की रात भी उसने बड़ी बेटी की बेरहमी से पिटाई की। इसी आक्रोश में उसने बेटियों के साथ मिलकर सूर्य प्रताप की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। मंगलवार को आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया, जबकि उसकी बेटियों को बालिका सुधार गृह भेजा गया है। 
Girlfriend kills engineer In lucknow Troubled by molestation mother and daughters committed murder an engineer
इसी मकान में महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या की। घर में बिखरा खून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'सूर्य ने बड़ी बेटी को कमरे में बंद करके मारापीटा'
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक, आरोपी महिला से पूछताछ में बताया कि रविवार की रात सूर्य ने बड़ी बेटी को कमरे में बंद करके मारापीटा। मां और छोटी बेटी ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और बड़ी बेटी को बचाया। 
 
Girlfriend kills engineer In lucknow Troubled by molestation mother and daughters committed murder an engineer
इसी मकान में महिला ने लिव इन पार्टनर की हत्या की। घर में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटियों ने फर्श पर गिराकर दबोचा
इसके बाद सूर्य प्रताप व आरोपी महिला के बीच झगड़ा होने लगा। सूर्य प्रताप ने फिर से मारपीट की शुरू की तो बेटियों ने उसे फर्श पर गिराकर दबोच लिया। इसी बीच महिला किचन से चाकू ले आई और सीने पर वार करने के बाद गला रेत दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend kills engineer In lucknow Troubled by molestation mother and daughters committed murder an engineer
मृतक इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ देर छटपटाने के बाद हुई मौत
कुछ देर छटपटाने के बाद सूर्य की मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी महिला व उसकी दोनों बेटियों की संलिप्तता मिली है। पुलिस की विवेचना जारी है। सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Girlfriend kills engineer In lucknow Troubled by molestation mother and daughters committed murder an engineer
आरोपी महिला रत्ना की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी कैमरे से रखता था नजर
आरोपी महिला ने यह भी बताया कि सूर्य उनकी दोनों बेटियों को घर से निकलने नहीं देता था। निगरानी के लिए उसने तीन सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। मोबाइल फोन के जरिये वह हर गतिविधि पर निगाह रखता था। उसने बड़ी बेटी की पढ़ाई भी बीच में ही बंद करवा दी थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed