फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ के दौरान कर सकेंगे मुफ्त में बस का सफर, यूपी के हर डिपो से इलाहबाद के लिए चलेंगी बसें

Wed, 12 Sep 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Sep 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
free bus service will be available in allahabad during kumbh mela
Kumbh mela
कुंभ के दौरान इलाहाबाद आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला किया है। परिवहन निगम इलाहाबाद शहर में 500 सिटी बसें चलाएगा। खास बात यह कि इन बसों में बिल्कुल मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
free bus service will be available in allahabad during kumbh mela
Kumbh Mela 2019
निगम ने नई बसें खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के हर डिपो से भी कुंभ के लिए विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में दी।
free bus service will be available in allahabad during kumbh mela
kumbh 2019 - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि परिवहन सेवा में सुधार के लिए कई तरह के प्रयास हो रहे हैं। यात्रियों को बेहतर व सुगम सुविधा मुहैया कराने पर फोकस किया गया है। इसी कड़ी में कुंभ पर इलाहाबाद में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर के हर कोने से नई बसों के संचालन का फैसला किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य डिपो से भी बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए हर महीने 100-150 बसें खरीदी जाएंगी। इसकी पहली खेप आ भी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
free bus service will be available in allahabad during kumbh mela
kumbh mela
परिवहन मंत्री ने कहा, वैसे तो 2022 तक प्रदेश के सभी गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है लेकिन कोशिश है कि इसे 2020 तक ही पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि यूपी व हिमाचल प्रदेश के बीच बससंचालन शुरू करने का फैसला किया गया है। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच जल्द ही एमओयू होगा।
विज्ञापन
free bus service will be available in allahabad during kumbh mela
पिंक एक्सप्रेस बस सेवा
नवंबर में शुरू होगा पिंक बसों का संचालन
परिवहन मंत्री ने बताया कि निर्भया योजना के तहत प्रदेश में नवंबर से पिंक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर चलाई जाने वाली इन बसों में सीसीटीवी की व्यवस्था रहेगी। इन बसों में चालक व कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed