फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये था अटलजी के अंदाज-ए-बयां का कमाल, सच सुनने के बाद भी कोई नहीं करता था विरोध

Fri, 29 Jun 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Jun 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
former prime minister atal ji has special quality of talking
- फोटो : डेमो
अटल विहारी वाजपेयी शायद अकेले ऐसे राजनेता होंगे जो वक्त पडऩे पर उस सच  को भी लोगों  के सामने रखने से परहेज नहीं करते थे जिससे नुकसान हो सकता था। पर, यह उनके अंदाज-ए-बयां का ही कमाल था। कि सच सुनने के बाद भी कोई इसका विरोध नहीं करता था।  बात 80 के दशक की है। अटल जी की लखनऊ में सभा थी। 
former prime minister atal ji has special quality of talking
- फोटो : डेमो
उन्होंने कहा, ‘अखबारों में मेरे हवाले से छपा है कि कांग्रेस के लोग चाय वालों पर दबाव डाल कर चंदा ले रहे हैं।’ यह खबर कैसे छपी हमारे समझ में नहीं आता। जिस सभा का हवाला दिया गया है वहां तो मैंने यह कहा था, ‘ कांग्रेस हमारे (भाजपा) चाहने वालों पर दबाव डालकर चंदा ले रही है।’ 
former prime minister atal ji has special quality of talking
- फोटो : डेमो
पर, पत्रकार तो अंदर की  खोज कर लाने में माहिर होते हैं, सो वह हमारे भाषण में भी अंदर की खोज लाए। इसके लिए उन्हें धन्यवाद। भले ही हमने उस सभा ऐसा नहीं कहा था। पर, जो छपा वह सही निकला।’ उस सभा में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न तिवारी बताते हैं, लोगों की समझ में नही आ रहा था कि अटल जी क्या कहना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
former prime minister atal ji has special quality of talking
डेमो - फोटो : डेमो
‘अटल जी बोले, ‘ पहले मुझे भी यह खबर अटपटी लगी थी लेकिन लखनऊ आते वक्त विमान में एक सज्जन हमारे पास आए और मुझसे कहा, ‘आपने बिल्कुल सच कहा। ’वास्तव में चाय के व्यापारियों पर दबाव डालकर चंदा ले रहे हैं। इसी से चाय की कीमतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
former prime minister atal ji has special quality of talking
- फोटो : डेमो
 हमने कहा भी था कि  धंधा मंदा है तो चंदा कहां से दें? कांग्रेस वालों ने कहा, ‘दाम बढ़ा दो। थोड़ा तुम रख लो और ज्यादा हमें दे दो।’ अटल बोले, ‘खबर छापने वालों को धन्यवाद। वह यह न छापते तो शायद चंदा वसूली का सच सामने न आता'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed