फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीत सिंह हत्याकांड के पीछे पूर्व सांसद का हाथ होने के साक्ष्य मिले, वाट्सएप चैट व कॉल रिकॉर्ड से खुलासा

Tue, 12 Jan 2021 03:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Jan 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Former MP helped murderers of Ajeet Singh reveals wats app chat.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर गैंगवार में मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के पीछे बाहुबली पूर्व सांसद का हाथ होने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि अजीत पर गोलीबारी के दौरान घायल एक शूटर का पूर्व सांसद के कृष्णानगर के मानसनगर निवासी गुर्गे विपुल ने इलाज कराया था। वह उसे पूर्व सांसद के करीबी सुल्तानपुर निवासी डॉक्टर की क्लीनिक पर भी ले गया था। इस बीच तीन अन्य शूटरों को पूर्व सांसद ने उज्जैन के रास्ते मुंबई भेजा। पुलिस ने विपुल की तलाश में दबिश दी, पर वह भाग निकला। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। फोन से उसकी व पूर्व सांसद की व्हाट्सएप चैट व कॉल के रिकॉर्ड मिले हैं।

Former MP helped murderers of Ajeet Singh reveals wats app chat.
(फाइल फोटो) - फोटो : ajit singh murder

अजीत सिंह और उसकी हत्या करने आए शूटरों के बीच गोलीबारी में एक शूटर के पेट में बायीं ओर गोली लगी थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि घायल शूटर कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डॉक्टर नहीं है। उसकी मदद पूर्व सांसद के गुर्गे विपुल ने की। वह उसे विभूतिखंड स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में ले गया। शूटर के घायल होने की जानकारी पाकर पूर्व सांसद ने अपने परिचित डॉक्टर को फ्लैट पर बुलवाकर इलाज कराया।

Former MP helped murderers of Ajeet Singh reveals wats app chat.
(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शूटर की हालत बिगड़ने लगी तो बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा पांच बजे उसे कार से सुल्तानपुर ले जाया गया। यहां पूर्व सांसद के करीबी डॉ. एके सिंह तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती शूटर का इलाज करते रहे। इस बीच पुलिस को भनक लग गई। हालांकि, उसके अस्पताल पहुंचने से पहले ही शनिवार दोपहर करीब 12 बजे शूटर को गायब कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former MP helped murderers of Ajeet Singh reveals wats app chat.
एसयूवी में बरामद पिस्तौल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले तो पता चला कि शूटर को फर्जी नाम-पते से भर्ती कराया गया था। उसके तीमारदार के रूप में विपुल का मोबाइल नंबर था। पुलिस ने नंबर का ब्यौरा खंगाला तो पूर्व सांसद का नाम सामने आया। विपुल के मानसनगर स्थित घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को उसका मोबाइल फोन मिल गया है।

विज्ञापन
Former MP helped murderers of Ajeet Singh reveals wats app chat.
गाड़ी के अंदर जांच करते पुलिसकर्मी। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

सूत्रों का कहना है कि विपुल के मोबाइल फोन पर पूर्व सांसद से व्हाट्सएप चैट और कॉल का रिकॉर्ड मिला है। हत्याकांड में शामिल बाकी तीन शूटर को पूर्व सांसद के गुर्गे उज्जैन तक छोड़ आए, जहां से उन्हें दूसरी टीम मुंबई ले गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed