लखनऊ के विकासनगर थानाक्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में सोमवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। रेस्टोरेंट रिंग रोड पर जगरानी अस्पताल के सामने वी-2 मॉल से सटा हुआ है। आग की चपेट में आकर रसोईघर में रखे दो सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। इससे पूरा इलाका दहल गया।
2 of 5
रेस्टोरेंट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। प्रभारी निरीक्षक विकासनगर धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक, वी-2 मॉल परिसर में ही कहकशां ठंडा-गर्म के नाम से रेस्टोरेंट चलाती है। करीब महीनेभर पहले ही उसने रेस्टोरेंट खोला है।
3 of 5
रेस्टोरेंट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 7.30 बजे मॉल परिसर के बाहरी हिस्से में बने रेस्टोरेंट से लपटें व धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। रेस्टोरेंट के कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले लपटें विकराल हो र्गईं। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की और अग्निशमन विभाग व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
4 of 5
रेस्टोरेंट का सामान जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, रेस्टोरेंट में तीन कॉमर्शियल सिलिंडर रखे थे। इनमें से दो सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। इससे रेस्टोरेंट की दीवारों में दरार पड़ गई। रेस्टोरेंट में आग से निपटने का सामान था, लेकिन उनका इस्तेमाल करने के लिए कोई प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं था। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। मामले की जांच की जा रही है।
5 of 5
आग से रेस्टोरेंट का सामान जलकर हुआ राख
- फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
रेस्टोरेंट के पास ही कपड़ों का तीन मंजिला शोरूम है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, होटल के कर्मचारियों ने समय पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए और सूचना भी समय पर दे दी। इसके कारण आग बढ़ने से रोक दिया गया।