फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर बुधवार को लखनऊ में थी। उन्होंने यहां शाहनजफ मार्ग पर कपड़ों के एक नए स्टोर का उद्घाटन किया।
2 of 6
अभिनेत्री करिश्मा कपूर
- फोटो : amarujala
पिछले कुछ वर्षों से फिल्मों से प्राय: दूर ही रहीं प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कहा है कि मेरे लिए मेरा परिवार अधिक महत्वपूर्ण है।
3 of 6
अभिनेत्री करिश्मा कपूर
- फोटो : amarujala
उन्होंने स्वीकार किया कि मैं अभी कोई फिल्म नहीं कर रही हूं। मेरे लिए परिवार महत्वपूर्ण है और मैं अधिक समय तक घर से दूर नहीं रहना चाहती हूं।
4 of 6
अभिनेत्री करिश्मा कपूर
- फोटो : amarujala
करिश्मा कपूर ने कहा कि हालांकि यह संभव है कि मैं आगे कोई फिल्म करूं। उन्होंने कहा कि लखनऊ मुझे बहुत पसंद है। यहां के कपड़े, यहां का खाना मुझे बहुत पसंद है। मुझे कबाब और बिरयानी बहुत पसंद है।
5 of 6
अभिनेत्री करिश्मा कपूर
- फोटो : amarujala
मैं कुछ महीने पहले भी यहां आ चुकी हूं। साल में दो तीन बार यहां आ जाती हूं। कपूर से जब यह पूछा गया कि क्या वह फिर विवाह करने वाली हैं, उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।