{"_id":"5b0ba9c34f1c1bae6e8b4f05","slug":"facility-of-shopping-complex-will-be-availabe-at-charbagh-railway-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चारबाग को भव्य बनाने के लिए खाली कराई जा रहीं ये कॉलोनियां, अब ऐसा बनेगा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारबाग को भव्य बनाने के लिए खाली कराई जा रहीं ये कॉलोनियां, अब ऐसा बनेगा रेलवे स्टेशन
नीरज ‘अम्बुज’/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 May 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
चारबाग रेलवे स्टेशन को भव्य बनाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन आरएलडीए को चार कॉलोनियां देने जा रहा है।
डेमो
- फोटो : डेमो
इनमें आरपीएफ कॉलोनी, रेस्ट कैम्प कॉलोनी, कैश एंड पे कॉलोनी व गुड शेड कॉलोनी शामिल है। इन कॉलोनियों में 400 से ज्यादा क्वार्टर हैं, जिन्हें खाली करवाने का काम शुरू हो गया है। क्वार्टरों पर नोटिस चस्पा कर दी गई हैं। आरएलडीए इन कॉलोनियों का व्यावसायिक इस्तेमाल करेगा।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : डेमो
दरअसल, गृहमंत्री राजनाथ सिंह व रेलमंत्री पीयूष गोयल ने चारबाग व गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी। चारबाग में जहां 1,800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, वहीं गोमतीनगर के विकास पर 1,910 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) व नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनबीसीसी) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
सेल्फ सस्टेन फाइनेंसिंग मॉडल के आधार पर पुनर्निर्माण किया जाएगा। रेलवे अपनी जमीनें व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए आरएलडीए को देगा। इससे स्टेशनों के विकास पर होने वाला खर्च निकाला जा सकेगा। ये जमीनें 45 साल के लिए लीज मिलेंगी। इसी क्रम में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से चारबाग को आधुनिक बनाने के पहले चरण में चार रेलवे कॉलोनियों को खाली कराने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
डेमो
126 करोड़ से शुरू होगा निर्माण
एनबीसीसी के एजीएम बी. भट्टाचार्य ने बताया कि रेलवे से मिलने वाली कॉलोनियों की जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल होगा। इससे होने वाली कमाई स्टेशनों के विकास पर खर्च की जाएगी। चारबाग स्टेशन के विकास पर एनबीसी सात प्रतिशत सीड कैपिटल यानी 126 करोड़ रुपये शुरुआत में खर्च करेगी। इसके बाद जमीन से होने वाली कमाई स्टेशनों के विकास पर खर्च की जाएगी।
एनबीसीसी के एजीएम बी. भट्टाचार्य ने बताया कि रेलवे से मिलने वाली कॉलोनियों की जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल होगा। इससे होने वाली कमाई स्टेशनों के विकास पर खर्च की जाएगी। चारबाग स्टेशन के विकास पर एनबीसी सात प्रतिशत सीड कैपिटल यानी 126 करोड़ रुपये शुरुआत में खर्च करेगी। इसके बाद जमीन से होने वाली कमाई स्टेशनों के विकास पर खर्च की जाएगी।