फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप भी चाहते हैं कि आपके गायब बाल फिर से लहराएं तो अपनाएं ये विधि, देनी होगी ये कीमत

Wed, 13 Mar 2019 02:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Mar 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
eyegrow hair growth helmet method to get rid of baldness
डेमो
स्टेम सेल थेरेपी, आईग्रो हेयर ग्रोथ हेलमेट विधि से राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, टुडियागंज के डॉक्टर ने गंजापन दूर करने में सफलता पाई है। 12 साल के शोध के बाद उन्हें गायब बाल वापस लाने में कामयाबी मिली। 50 से अधिक मरीजों पर शोध के बेहतर नतीजे मिले हैं। खास बात यह है कि इस विधि से बाल उगाने में कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है।
eyegrow hair growth helmet method to get rid of baldness
आइग्रो हेल्थ ग्रोथ हेल्मेट विधि से इलाज कराता युवक - फोटो : amar ujala
गंजेपन पर शोध में मेडिकल अफसर डॉ. शिव शरण वर्मा ने 25 से 45 उम्र के लोगों को शामिल किया। पहले आयुर्वेदिक दवाओं से बाल उगाने की कोशिश की, पर सफलता न मिली। इसके बाद मरीजों पर स्टेम सेल थेरेपी व आईग्रो हेयर ग्रोथ हेलमेट विधि का प्रयोग किया। इसमें मरीज को आईग्रो हेलमेट पहनाया जाता है। उससे कई तरंगें निकलती हैं, जो सिर की मृत हो चुकी सेल को एक्टिव करती है। इससे बाल दोबारा आने लगते हैं। स्टेम सेल थेरेपी में आयुर्वेदिक दवाओं का लेप लगाया जाता है। डॉ. शिव शरण ने बताया कि इस तकनीक से छह से आठ माह में दोबारा बाल उग रहे हैं।
eyegrow hair growth helmet method to get rid of baldness
hair fall - फोटो : social media
रोजाना 50 से अधिक मरीजों की ओपीडी
डॉ. शिव शरण वर्मा ने बताया कि असमय बाल गिरना, झड़ना व रूसी दूर करने के लिए आयुर्वेद कॉलेज में अत्याधुनिक दवाओं का उपयोग कर लोगों के बाल वापस लाए जा रहे हैं। बालों में रूसी बड़ी समस्या है, इसे कुछ लेप लगाकर दूर किया जाता है। बताया कि ओपीडी में रोजाना 50 से अधिक मरीज आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
eyegrow hair growth helmet method to get rid of baldness
डेमो
हर माह करीब दो हजार रुपये का खर्च
डॉ. शिव शरण बताते हैं कि बाल उगाने के लिए हर माह करीब दो हजार रुपये का खर्च करना पड़ता है। इसमें कोरिया से कुछ दवाएं मंगवाई जाती है। इसका उपयोग मरीजों पर लेप लगाकर किया जाता है। ये दवाएं बेहद कारगर हैं।
विज्ञापन
eyegrow hair growth helmet method to get rid of baldness
doctor
सबसे पहले खुद पर किया विधि का प्रयोग
डॉ. शिव शरण बताते हैं कि करीब 12 साल पहले उनके बाल पूरी तरह से झड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने शोध करना शुरू किया। सबसे पहले कई दवाओं का उपयोग अपने सिर पर किया। करीब छह से आठ माह में उनके बाल दोबारा उग आए। एक बार बाल आने पर दोबारा जल्दी नहीं गिरते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed