राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में बुधवार देर शाम हुई गैंगवार में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में लखनऊ पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, अजीत को आठ से दस गोलियां लगी हैं। गैंगवार के मामले में पुलिस की पूछताछ में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं।
मऊ मोहम्मदाबाद गोहना पूर्व प्रमुख अजीत सिंह गोमतीनगर विस्तार के राप्ती अपार्टमेंट में रहता था। वह मूलरूप से मऊ के भदीड़ गांव का रहने वाला था। पुलिस मामले में मोहर सिंह को भी संदेह के घेरे में रखे है।
2 of 7
जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, दिसंबर में जिलाबदर किए जाने के बाद उसने राजधानी में शरण ली थी। बुधवार शाम करीब 8.30 बजे वह साथी मोहर सिंह के साथ कठौता चौराहे पर स्थित उदय टॉवर गया था। जैसे ही वह गाड़ी से उतरा बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जवाब में मोहर सिंह ने भी फायरिंग की लेकिन, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस मामले में राहगीर डिलीवरी ब्वॉय आकाश भी घायल हो गया।
ड्यूटी पर मुस्तैद महिला सिपाही ने राहगीर आकाश को पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया रेफर कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ में गैंगवार के मामले में ध्रुव सिंह उर्फकुंटू सिंह, अखिलेश उर्फ कुनकुन सिंह और गिरधारी शर्मा का नाम सामने आया है। अजीत के साथी मोहर सिंह ने पुलिस पूछताछ में कुंटू और कुनकुन पर साजिश के तहत हमला कराने व गिरधारी से हत्या कराने का आरोप लगाया है।
अजीत के गाड़ी में मिली दो लोडेड पिस्तौल
पुलिस के मुताबिक, वारदात में बदमाशों ने नौ एमएम पिस्तौल का इस्तेमाल किया है। वारदात स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम ने अजीत की गाड़ी की भी जांच की। इस दौरान गाड़ी के लॉक तोड़े गए तो अंदर से अजीत की दो लोडेड पिस्तौलें मिलीं। दोनों से गोली चलने की भी पुष्टि हुई है। गाड़ी के अंदर भी खून के निशान मिले। एक बदमाश के घायल होने की पुष्टि भी पुलिस कर रही है। पुलिस घायल बदमाश को सरगर्मी से तलाश रही है।
5 of 7
घटनास्थल पर जांंच करते पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर।
- फोटो : amar ujala
तीन मिनट में हत्या कर बाइक से भाग निकले बदमाश
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अजीत पर हमला करने आए बदमाश पैदल थे। उन्हें चौराहे के बारे में पूरी जानकारी थी और बाइक कुछ दूर खड़ी की थी। अजीत के गाड़ी से उतरते ही गोलियां बरसाने के बाद बदमाशों ने पैदल ही भाग निकले। इस दौरान गोलियां चलाते रहें और बाइक के पास पहुंचकर आराम से भाग निकले। बदमाशों ने पूरी वारदात महज तीन मिनट में अंजाम दी। पुलिस ने गैंगवार में कुल 35 राउंड गोलियां चलने की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक, अजीत को आठ से दस और मोहर को तीन गोलियां लगने की बात सामने आई है।