फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से डरें नहीं, खाने में काली मिर्च समेत इन चीजों को करें शामिल व इनसे बनाएं दूरी

Thu, 19 Mar 2020 02:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Mar 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Update In India: special prevention tips and precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

CoronaVirus Latest Updates In Hindi: कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। बस खानपान में सुधार लाएं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें। काली मिर्च, अदरक, सौंफ को खानपान का हिस्सा बनाएं। घर में कपूर जलाना भी फायदेमंद माना जाता है। भोजन में नींबू, संतरा जैसे फलों को शामिल करना चाहिए। डायटीशियन सुनीता सक्सेना ने बताया कि पानी भरपूर पीते रहना चाहिए। भोजन में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज पदार्थ, रेशे और पानी होना जरूरी है। विभिन्न पोषक तत्वों का शरीर में अलग-अलग काम होता है।

CoronaVirus Update In India: special prevention tips and precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों बाजार के खाने से पूरी तरह से बचें। माएं घर में अलग-अलग पदार्थ के बीच इनोवेशन करें और बच्चों को खिलाएं। इससे बच्चे हेल्दी होने के साथ ही बीमारी से भी दूर रहेंगे। बाजार के बने कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय घर में ही शिकंजी तैयार करके देना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसी तरह बाजार के पिज्जा देने के बजाय घर में अलग-अलग सब्जियों को रोटी रोल के सहारे दिया जा सकता है। बच्चे को सूप देना है तो उसे भी घर में बनाना चाहिए। डायटीशियन रानू सिंह ने बताया कि पालक, चौराई, सहजन, मेथी, धनिया, बाजरा, सोयाबीन के साथ ही अन्य पत्तेदार सब्जियां लाना फायदेमंद है। शाम के वक्त गुड़ और चना का नाश्ता करना भी फायदेमंद होता है। किशोरियों में शुरुआती दौर में रक्तस्राव होते ही एंजाइम बदलने लगते हैं। किशोरावस्था में एनीमिया की समस्या बहुत आम हो गई हो गई है। यह विटामिन बी12ए, फोलिक एसिड और आयरन की कमी से होता है।

CoronaVirus Update In India: special prevention tips and precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर
रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजहें
- फास्ट फूड व जंक फूड ज्यादा खाना
- धूम्रपान, शराब, ड्रग का सेवन
- दर्द की दवाएं ज्यादा खाना
- लंबे समय से तनाव रहना, प्रदूषण युक्त वातावरण में रहना
- पौष्टिक भोजन न लेना
- कम पानी पीना
- वजन बहुत कम होना
विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus Update In India: special prevention tips and precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन चीजों का सेवन बढ़ाएं
खानपान में एंटीऑक्सिडेंट देने वाले पदार्थ का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसी तरह विटामिन ए और विटामिन बी2, बी6 को भी दुरुस्त रखने की जरूरत होती है। इसके लिए गाजर, पालक, चुकंदर, टमाटर, दही, मशरूम, लौकी, शकरकंद, संतरा, पपीता, बादाम का सेवन बढ़ाना चाहिए। लहसुन को भी एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल माना गया है इसका भी भरपूर सेवन करना चाहिए। ज्यादा मीठे के बजाय खट्टे फल अधिक फायदेमंद रहते हैं।
 
विज्ञापन
CoronaVirus Update In India: special prevention tips and precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शरीर को ऊर्जा देने वाले प्रमुख तत्व
कार्बोहाइड्रेट्स-
गेहूं, चावल, चना, जौ व विभिन्न दालों में पाए जाते हैं। चीनी, गुड़, मीठे फल से ग्लूकोज, सुक्रोज और लेक्टोज, सेलसुलोज पाए जाते हैं। यह शक्तिवर्धक होता है।
वसा-  यह तेल, मांस, अंडे, दूध, मक्खन और इससे बने पदार्थों में पाया जाता है।
प्रोटीन- इसमें 18 तरह के तत्व होते हैं। यह दूध, अंडा, मांस, मछली, अनाज, दाल से प्राप्त होता है।
आयरन- इससे हीमोग्लोबिन बनता है। यह पालक सहित सभी पत्तेदार सब्जियों, टमाटर, सलाद के साथ ही अनाज, दाल अंडे में पाया जाता है।
कैल्शियम- यह हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। साथ ही तंत्रिका तंत्र को सक्रिय रखता है। यह दूध में प्रमुखता से पाया जाता है।
विटामिन बी- विटामिन बी में 11 विटामिन होते हैं। ये शरीर के विभिन्न अम्ल के साथ मिलकर एनर्जी देने का काम करते हैं। साथ ही शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को क्रियाशील होने से रोकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed