उत्तर प्रदेश में 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों का टीकाकरण आज से शुरू हो गया। गुरुवार को प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक व प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने अपने परिवार के अन्य सदस्य के साथ लखनऊ में टीका लगवाया।
यूपी : 45 वर्ष से अधिक के उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू, मुख्य सचिव व कानून मंत्री ने परिजनों संग लगवाई वैक्सीन, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों की अधिक संख्या को देखते हुए सोमवार, बृहस्पतिवार और शक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर जाकर प्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाते है, वो स्वयं अपना आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र लेकर वैक्सीनेशन सेंटर पर पंजीकरण करके टीकाकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में फोकस टेस्टिंग की तरह ही फोकस टीकाकरण भी कराया जाएगा। एक सप्ताह के बाद दुकानदारों, बैंकर्स, सरकारी कर्मचारियों, रेवड़ी पटरी दुकानदारों, टैम्पो-थ्री व्हीलर/रिक्शा चालक, मीडिया के लोग, अधिवक्ताओं का टीकाकरण कराया जाएगा। यह सभी जनता से अधिक सम्पर्क में रहते है। कैलेंडर निकालकर अनुरोध किया जाएगा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले कोविड सेंटर पर टीकाकरण जरूर कराएं।
6.5 लाख ने नहीं ली टीके की दूसरी डोज
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5665953 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। कुल 4675424 लोग टीके की पहली डोज ले चुके हैं। 990519 व्यक्तियों ने टीके की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य कर्मियों में पहली डोज 890246 लोगों ने और दूसरी डोज 585298 लोगों ने ली है। इस तरह तीन लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने अभी तक दूसरी डोज नहीं ली है। सभी स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज तुरंत लेने के लिए कहा गया है।
इसी तरह फ्रंटलाइन वर्कर जैसे पुलिस, होमगार्ड, सैनिटाइजेशन वर्कर, राजस्व अधिकारी/कर्मचारी वर्ग के लोगों में से 759727 ने पहली डोज ली थी। वहीं 405221 लोगों ने दूसरी डोज ली है। इस तरह लगभग साढ़े तीन लाख लोगों ने दूसरी डोज नहीं ली है। सभी को दूसरी डोज लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार से शनिवार तक कोविड टीकाकरण किया जा रहा है।