कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए यूपी में शनिवार रात आठ बजे से 35 घंटे का कर्फ्यू जारी है। जिसके कारण सड़कों पर आमजन नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, इस दौरान अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने शनिवार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस दौरान कोरोना से जंग में सीधा संबंध रखने वाली औद्योगिक गतिविधियों पर रोक नहीं लगेगी। यानी फार्मासिस्ट, सैनिटाइजर मेकिंग और इससे जुड़े अन्य उद्योगों के लिए मजदूरों को आने-जाने के लिए कोई रोक टोक नहीं रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि मास्क न पहनने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और किसी भी हाल में सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न इकट्ठा होने दी जाए।
वहीं, लखनऊ की सड़कों पर हर तरफ सन्नाटा ही नजर आ रहा है। हालांकि, एनडीए की परीक्षा के कारण कुछ केंद्रों पर हलचल नजर आ रही है। बता दें कि प्रशासन ने पहले ही आदेश जारी कर दिया है कि पहले से तय परीक्षा कार्यक्रम पर कोई रोक नहीं रहेगी। इसके अलावा, शादियों के लिए खुले में 100 और बंद एरिया में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
3 of 13
कोरोना कर्फ्यू
- फोटो : amar ujala
इस दौरान जनता का भी सहयोग मिल रहा है। लोग बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं जिसके कारण लखनऊ के अतिव्यस्त गोमती नगर जैसे इलाकों की भी सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है।
प्रशासन द्वारा कर्फ्यू की घोषणा किए जाने से पहले ही शहर के अमीनाबाद के कुछ बाजारों ने अपने आप ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी।
लखनऊ के 1090 चौराहे से सैनिटाइजेशन का काम शुरू हुआ और यहां से गाडि़यों को अलग-अलग दिशा में रवाना कर दिया गया।