राजधानी लखनऊ में पिछले तीन-चार दिनों में हुई बारिश से सब्जियों के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। आलम यह है कि बुधवार को परवल 80 रुपये किलो बिका। इसी तरह भिंडी 40 रुपये किलो बिकी। दुबग्गा मंडी यूनियन के महामंत्री शहनवाज हुसैन के मुताबिक मूसलाधार बारिश से कई किसानों की सब्जियां खराब हो गईं। इसका असर सब्जियों के दाम में देखने को मिल रहा है।
Lucknow: बारिश ने लगाई सब्जियों में आग, तीन-चार दिन में ही डेढ़ गुना तक बढ़े दाम, 80 रुपये किलो पहुंचा परवल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहां कितने बढ़े दाम: आलमबाग इलाका
सब्जी पहले अब
लौकी 30 40
टमाटर 50 60
कद्दू 20 30
फूल गोभी 30 35
भिंडी 30 40
परवल 50 80
शिमला मिर्च-120, प्याज-30, पुराना आलू- 30, नया आलू-50, बैगन-40, मिर्च-80 रुपये किलो है।
निशातगंज इलाका
प्याज 25 30
फूल गोभी 30 35
भिंडी 30 40
परवल 50 80
लौकी- 20 से 25 रुपये, टमाटर- 60, शिमला मिर्च-120, पुराना आलू-30, नया आलू-50, कद्दू-20, बैगन-40
मिर्च-80 रुपये किलो है।
गोमतीनगर इलाका
भिंडी 40 50
परवल 50 80
लौकी-40, टमाटर-80, शिमला मिर्च-120, प्याज-30, पुराना आलू-30, नया आलू 50, कद्दू- 30, फूल गोभी- 50 रुपये पीस, बैगन-60, मिर्च-90 रुपये किलो है।
नाका इलाका
टमाटर 50 80
कद्दू 20 30
शिमला मिर्च-120, प्याज-25, पुराना आलू-30, नया आलू 50, लौकी-30 रुपये, फूल गोभी- 30 रुपये पीस, भिंडी-40, परवल-60, बैगन-60, मिर्च-80 रुपये किलो है।
इंदिरानगर
लौकी 20 40
टमाटर 50 60-80
कद्दू 20 30
भिंडी 30 50
परवल 60 80
शिमला मिर्च-120, प्याज-30, पुराना आलू-30, नया आलू- 50, फूल गोभी-30 रुपये पीस, बैगन-80, मिर्च-80 रुपये किलो है।