{"_id":"60326b34872b69742919fd55","slug":"cm-yogi-congratulated-bjp-s-victory-in-kerala-said-both-ldf-or-udf-in-kerala-indulged-in-corruption","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने केरल सरकार को हर मुद्दे पर घेरा, कहा- लव जिहाद पर केरल चुप, यूपी में कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने केरल सरकार को हर मुद्दे पर घेरा, कहा- लव जिहाद पर केरल चुप, यूपी में कानून
Sun, 21 Feb 2021 10:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड/लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड/लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी की सभा में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन के दौरे पर केरल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासरगोड में वहां की वामपंथी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि केरल में लव जिहाद के लिए कुछ नहीं किया गया है, जबकि यूपी में इसे रोकने के लिए हमने कानून बना दिया है। योगी ने भाजपा की विजय यात्रा के शुभारंभ के मौके पर आयोजित जनसभा कहा कि इसी धरती पर केरल हाईकोर्ट ने वर्ष 2009 में लव जिहाद को लेकर चेताया था। मगर, यहां की सरकार ने आज तक कोई काम नहीं किया। लव जिहाद केरल जैसे राज्य को इस्लामिक राज्य बनाने की साजिश का हिस्सा है। हमें इसके खिलाफ जागरूक होना पड़ेगा। इसीलिए भाजपा आज केरल की जरूरत है। भाजपा न केवल समृद्धि देगी, बल्कि हर किसी को बिना भेदभाव के सुरक्षा की गारंटी भी देगी।
केरल की वामपंथी सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त : योगी
मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल में भाजपा की विजय यात्रा के शुभारंभ के मौके पर रविवार को कहा कि यहां चाहे एलडीएफ की सरकार रही हो या यूडीएफ की, दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त रही हैं। यूपी का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे कोविड मैनेजमेंट की सराहना डब्ल्यूएचओ तक ने की है। आखिर कोविड नियंत्रण केरल में क्यों नहीं होता है। केरल में सीपीएम की सरकार हो या इससे पहले कांग्रेस की सरकार, इन्होंने सिर्फ अराजकता ही फैलाई है। सीएम योगी ने कहा, केरल सरकार कैसे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है, इसका उदाहरण सबरीमाला प्रकरण है। एक तरफ सबरीमाला के नाम पर जनभावनाओं की बात की जाती है और दूसरी तरफ कुछ ऐसे संगठनों को अराजकता फैलाने की छूट दी जाती है, जो मंदिरों व चर्चों पर हमला करेे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने कहा, सत्ता के संरक्षण में अराजकता फैलेगी तो स्वाभाविक रूप से ऐसे तत्वों का दुस्साहस बढ़ेगा। अभी हाल ही में अपनी एक रैली में आरएसएस के बारे में किस प्रकार की पोस्टरबाजी की गई ? हमें समय रहते इस प्रकार की साजिश के खिलाफ सतर्क होकर प्रत्येक केरलवासी को जागरूक करना होगा। केरल की सरकार सबरीमाला के प्रकरण में जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करती है लेकिन उत्तर प्रदेश में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर के निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया है। यह केवल मंदिर नहींए बल्कि भारत की आस्था को सम्मान देने का कार्य किया है।
सीपीएम कर रही देश विरोधी संगठनों का पोषण
जनसभा में मंच पर बैठे सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए सीपीएम सरकार तमाम ऐसे संगठनों को अराजकता फैलाने की खुली छूट दे रही है, जो न केवल सुरक्षा के लिए बल्कि एकता व अखंडता के लिए भी गंभीर चुनौती पेश कर रहे हैं। इस सरकार ने केवल लोगों को ही नहीं बांटा, बैंकों को भी बांटने का कार्य किया था। यह वामपंथी सरकार की विभाजनकारी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल से नौकरी के लिए पलायन
मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा, केरल का युवा ईमानदारी से नौकरी न मिलने के कारण पलायन के लिए मजबूर हो रहा है। जबकि, उत्तर प्रदेश में हमने चार साल में चार लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है। आयुष्मान भारत के तहत 10 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा का कवर भी दिया है। केरल में इन योजनाओं का लाभ क्यों नहीं हो पा रहा है। केरल सरकार की रुचि केवल सीपीएम कैडर के विकास में है।
विज्ञापन
आखिर कोविड नियंत्रण केरल में क्यों नहीं होता
केरल में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां चाहे एलडीएफ की सरकार रही हो या यूडीएफ की, दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त रही हैं। यूपी का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे कोविड मैनेजमेंट की सराहना डब्ल्यूएचओ तक ने की है। आखिर कोविड नियंत्रण केरल में क्यों नहीं होता है। केरल में सीपीएम की सरकार हो या इससे पहले कांग्रेस की सरकार, इन्होंने सिर्फ अराजकता ही फैलाई है।
सीएम योगी ने कहा, केरल सरकार कैसे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है, इसका उदाहरण सबरीमाला प्रकरण है। एक तरफ सबरीमाला के नाम पर जनभावनाओं की बात की जाती है और दूसरी तरफ कुछ ऐसे संगठनों को अराजकता फैलाने की छूट दी जाती है, जो मंदिरों व चर्चों पर हमला कर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। सत्ता के संरक्षण में अराजकता फैलेगी तो स्वाभाविक रूप से ऐसे तत्वों का दुस्साहस बढ़ेगा। वहीं, यूपी में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर के निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया है। यह केवल मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आस्था को सम्मान देने का कार्य किया है।
सीएम योगी ने कहा, केरल सरकार कैसे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है, इसका उदाहरण सबरीमाला प्रकरण है। एक तरफ सबरीमाला के नाम पर जनभावनाओं की बात की जाती है और दूसरी तरफ कुछ ऐसे संगठनों को अराजकता फैलाने की छूट दी जाती है, जो मंदिरों व चर्चों पर हमला कर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। सत्ता के संरक्षण में अराजकता फैलेगी तो स्वाभाविक रूप से ऐसे तत्वों का दुस्साहस बढ़ेगा। वहीं, यूपी में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर के निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया है। यह केवल मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आस्था को सम्मान देने का कार्य किया है।