फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब पीने के बाद बार के गेट पर आपस में भिड़े लड़के-लड़कियां, जमकर मारपीट, पुलिस ने कसा शिकंजा, तस्वीरें

Mon, 01 Feb 2021 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Feb 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Clash on the gate of my bar in Vibhutikhand Lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के समिट बिल्डिंग स्थित माई बार के गेट पर रविवार देर रात नशे में धुत लड़के और लड़कियों ने जमकर मारपीट की। जबकि घटना से आधा घंटा पहले बिल्डिंग में बार प्रबंधकों और पुलिस ने बैठक की थी। इसमें बार के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए निर्देश भी दिए गए थे।

Clash on the gate of my bar in Vibhutikhand Lucknow.
- फोटो : amar ujala

घटना की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती तक तक मारपीट करने वाले भाग चुके थे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर मारपीट के दौरान बार के बाउंसर कहां थे। इतनी बड़ी घटना हो गई और पुलिस सिर्फ केस दर्ज कर शांत बैठ गई।

Clash on the gate of my bar in Vibhutikhand Lucknow.
- फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, रात 11 बजे के करीब समिट बिल्डिंग स्थित माई बार के गेट पर विवाद हुआ। इसमें एक युवक को दो युवतियों ने मारना शुरू कर दिया। इसी बीच युवक ने युवती को धक्का दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जब तक पुलिस पहुंचती मारपीट करने वाले भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Clash on the gate of my bar in Vibhutikhand Lucknow.
- फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, समिट बिल्डिंग में बाहर के मारपीट करने वाले आधा दर्जन से अधिक युवक और युवतियों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
Clash on the gate of my bar in Vibhutikhand Lucknow.
- फोटो : amar ujala

उधर, वारदात को देखते हुए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह एसीपी विभूतिखंड के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने समिट बिल्डिंग में स्थित सभी बार को बंद करा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed